कांग्रेस सांसद पर यौन उत्पीड़न के आरोप को लेकर बीजेपी का प्रदर्शन, राहुल गांधी और MP का फूंका पुतला
जहानाबाद। कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर जहानाबाद में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

जहानाबाद। कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर छात्राओं के कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर जहानाबाद में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। बीजेपी महामंत्री अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्टी के महिला और पुरुष कार्यकर्ताओं के साथ युवा कार्यकर्ता भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की और राहुल गांधी तथा संबंधित सांसद का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया।
प्रदर्शन में शामिल बीजेपी कार्यकर्ताओं ने आरोपों को गंभीर बताते हुए कांग्रेस नेतृत्व से इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। उन्होंने कहा कि छात्राओं से जुड़े ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने संबंधित सांसद के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग भी उठाई।
जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट













