रोसड़ा में सुबह-सुबह लूट, फूल तोड़ रही महिला से चाकू दिखाकर मंगलसूत्र छीना, बाइक सवार बदमाश फरार

समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह चाकू की नोक पर लूट की घटना सामने आई है। एक महिला से बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने चाकू दिखाकर गले से मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

रोसड़ा में सुबह-सुबह लूट, फूल तोड़ रही महिला से चाकू दिखाकर मंगलसूत्र छीना, बाइक सवार बदमाश फरार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह चाकू की नोक पर लूट की घटना सामने आई है। एक महिला से बाइक सवार अज्ञात बदमाश ने चाकू दिखाकर गले से मंगलसूत्र छीन लिया और फरार हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पीड़िता ने रोसड़ा थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, घटना आज सुबह करीब पांच बजे की है। वह अपने घर के पास पड़ोस के घर में फूल तोड़ रही थीं। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। उसने पहले महिला से एक जगह का रास्ता पूछा।

आरोप है कि रास्ता पूछने के बाद वह व्यक्ति मोटरसाइकिल से उतरकर महिला के पास आ गया

आरोप है कि रास्ता पूछने के बाद वह व्यक्ति मोटरसाइकिल से उतरकर महिला के पास आ गया। उसने महिला के सामने चाकू निकालकर धमकाया। महिला घबरा गईं। इसी दौरान बदमाश ने उनके गले में पहना मंगलसूत्र छीन लिया। मंगलसूत्र में सोने का लॉकेट लगा हुआ था। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मोटरसाइकिल से फरार हो गया। पीड़िता ने आवेदन में बताया है कि घटना के समय आसपास कोई और मौजूद नहीं था, जिसके कारण वह बदमाश का विरोध नहीं कर सकीं। उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई कर अपना छीना गया सामान वापस दिलाने की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है

सूत्रों के अनुसार, पीड़िता का आवेदन रोसड़ा थाने में प्राप्त हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और बदमाश की पहचान के प्रयास की बात कही जा रही है। सुबह-सुबह हुई इस घटना से स्थानीय लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि सुबह टहलने और फूल तोड़ने जाने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस को गश्त बढ़ानी चाहिए।

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
Nov 17, 2026, 9:26:00 PM
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
Nov 17, 2026, 7:45:00 PM
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
Nov 17, 2026, 7:30:00 PM
के रवि कुमार ने कहा-  राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
के रवि कुमार ने कहा- राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
Nov 17, 2026, 7:15:00 PM
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
Nov 17, 2026, 7:00:00 PM
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
Nov 17, 2026, 6:58:00 PM
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
Nov 17, 2026, 6:50:00 PM
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
Nov 17, 2026, 6:45:00 PM
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
Nov 17, 2026, 6:42:00 PM
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
Nov 17, 2026, 6:30:00 PM