श्री उग्रतारा महोत्सव के राष्ट्रीय सेमिनार में जुटेंगे देश-विदेश के 'ख्यातिलब्ध विद्वान'

श्री उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव महिषी के अवसर पर इस बार ज्ञान, दर्शन और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। 20 एवं 21 नवंबर को ऐतिहासिक मंडन मिश्र धाम में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

श्री उग्रतारा महोत्सव के राष्ट्रीय सेमिनार में जुटेंगे देश-विदेश के 'ख्यातिलब्ध विद्वान'

सहरसा : श्री उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव महिषी के अवसर पर इस बार ज्ञान, दर्शन और सांस्कृतिक विरासत का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। पर्यटन विभाग, बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन सहरसा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित महोत्सव के अंतर्गत 20 एवं 21 नवंबर को ऐतिहासिक मंडन मिश्र धाम में दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। इस सेमिनार में देश के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों और अकादमिक संस्थाओं से जुड़े ख्यातिलब्ध विद्वान एवं शोधकर्ता भाग लेंगे। 

सेमिनार में संस्कृत साहित्य, भारतीय दर्शन, पुरातत्व, मिथिला की सांस्कृतिक परंपरा और देवी उग्रतारा की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्ता पर व्यापक विमर्श होगा

सेमिनार में संस्कृत साहित्य, भारतीय दर्शन, पुरातत्व, मिथिला की सांस्कृतिक परंपरा और देवी उग्रतारा की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्ता पर व्यापक विमर्श होगा। विशेष रूप से महान दार्शनिक मंडन मिश्र के मीमांसा दर्शन और भारतीय ज्ञान परंपरा में उनके योगदान को केंद्र में रखकर विद्वान अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। इस राष्ट्रीय आयोजन में नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी, तिरुपति के पूर्व कुलपति एवं संस्कृत साहित्य के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित प्रो. राधाकांत ठाकुर, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, भारत सरकार के पूर्व निदेशक डॉ. फणिकांत मिश्र, जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय के प्रो. रामनाथ झा, श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के प्रो. सुमन कुमार झा व सेंट स्टीफेंस कॉलेज के प्रो. पंकज कुमार मिश्र, प्रो देवशंकर नवीन, जेएनयू, प्रो कृष्ण मोहन झा, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ असम, सिलचर से प्रमुख रूप से शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के डॉ. देव एन पाठक एवं डॉ. स्वाति चंद्र, एमिटी यूनिवर्सिटी के प्रो. संजय के. झा, बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय, गया के डॉ. सुमित कुमार पाठक, नालंदा महाविहार के डॉ. अविनाश कुमार, नालंदा विश्वविद्यालय के शोधकर्ता ओशविन सागर व दरभंगा विश्वविद्यालय की ममता स्नेही सहित अनेक विद्वान एवं शोधकर्ता सेमिनार में भाग लेंगे। 

हिषी केवल धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र ही नहीं, बल्कि भारतीय दर्शन और शास्त्रार्थ की गौरवशाली परंपरा का भी महत्वपूर्ण स्थल रहा है

आपको बता दें कि दो दिनों तक चलने वाले इस अकादमिक आयोजन में मंडन मिश्र की दार्शनिक परंपरा, मीमांसा दर्शन की प्रासंगिकता, मिथिला की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, भारतीय ज्ञान परंपरा और देवी उग्रतारा की उपासना एवं ऐतिहासिक महत्ता जैसे विषयों पर शोधपरक चर्चा होगी। उल्लेखनीय है कि महिषी केवल धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र ही नहीं, बल्कि भारतीय दर्शन और शास्त्रार्थ की गौरवशाली परंपरा का भी महत्वपूर्ण स्थल रहा है। मंडन मिश्र की विद्वत्ता और आदि शंकराचार्य के साथ उनके शास्त्रार्थ की ऐतिहासिक स्मृतियां इस क्षेत्र को विशिष्ट पहचान प्रदान करती हैं। 

राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है

राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित विद्वानों की सहभागिता से आयोजित यह सेमिनार श्री उग्रतारा सांस्कृतिक महोत्सव को सांस्कृतिक उत्सव के साथ-साथ बौद्धिक एवं अकादमिक विमर्श का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा। इससे महिषी और मिथिला की दार्शनिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
Nov 17, 2026, 9:26:00 PM
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
Nov 17, 2026, 7:45:00 PM
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
Nov 17, 2026, 7:30:00 PM
के रवि कुमार ने कहा-  राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
के रवि कुमार ने कहा- राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
Nov 17, 2026, 7:15:00 PM
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
Nov 17, 2026, 7:00:00 PM
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
Nov 17, 2026, 6:58:00 PM
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
Nov 17, 2026, 6:50:00 PM
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
Nov 17, 2026, 6:45:00 PM
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
Nov 17, 2026, 6:42:00 PM
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
Nov 17, 2026, 6:30:00 PM