‘मन की बात’ में सम्राट हेमू की चर्चा, रौनियार वैश्य समाज में खुशी की लहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में महान योद्धा एवं भारत के गौरवशाली सम्राट विक्रमादित्य हेमचंद्र हेमू की चर्चा किए जाने पर रौनियार वैश्य समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है।

‘मन की बात’ में सम्राट हेमू की चर्चा, रौनियार वैश्य समाज में खुशी की लहर

सहरसा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में महान योद्धा एवं भारत के गौरवशाली सम्राट विक्रमादित्य हेमचंद्र हेमू की चर्चा किए जाने पर रौनियार वैश्य समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है। समाज की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं देश-विदेश में रहने वाले समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा सम्राट हेमू के गौरवशाली इतिहास एवं ऐतिहासिक योगदान की चर्चा किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका आभार जताया।

इसी अवसर पर बिहार अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मथुरा प्रसाद गुप्ता एवं रौनियार वैश्य महासभा के प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष आलोक राज ने सहरसा निवासी संतोष गुप्ता को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मान मिलने पर संतोष गुप्ता ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्राट विक्रमादित्य हेमू जैसे महान राष्ट्रनायक की चर्चा राष्ट्रीय मंच पर किया जाना पूरे रौनियार वैश्य समाज के लिए गौरव और प्रसन्नता का विषय है। उन्होंने कहा कि समाज को अपने गौरवशाली इतिहास और महापुरुषों के योगदान से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

संतोष गुप्ता ने कहा कि “हमें गर्व है कि हम सम्राट विक्रमादित्य हेमू के वंशज हैं।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ‘मन की बात’ जैसे राष्ट्रीय मंच पर हेमू के इतिहास की चर्चा से समाज के लोगों में नई ऊर्जा और गौरव की भावना पैदा हुई है।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM