मुकेश सहनी को यूपी प्रशासन ने फिर थमाया नोटिस, हाउस अरेस्ट की समय सीमा बढ़ाई

मुकेश सहनी को यूपी प्रशासन ने फिर थमाया नोटिस, हाउस अरेस्ट की समय सीमा बढ़ाई
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jun 30, 2026, 3:24:00 PM

विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक एवं बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा एक बार फिर नोटिस थमाया गया है। अब समय सीमा को 12 घंटे बढ़ाते हुए 30 जून की रात 12 बजे तक घर में नजरबंद  कर दिया गया है।  मुकेश सहनी ने कहा कि उन्हें थाना सुशांत गोल्फ सिटी, लखनऊ के प्रभारी निरीक्षक द्वारा नोटिस देकर उनके आवास से बाहर नहीं निकलने का आदेश दिया गया है। नोटिस में कहा गया है कि उनके शाहजहांपुर भ्रमण से राजनीतिक एवं सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है। उन्होंने कहा कि बिना किसी अपराध और बिना किसी कानून का उल्लंघन किए केवल जनता के बीच जाने से रोकना लोकतंत्र की मूल भावना के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि पहले 12 बजे दिन तक ही उन्हें घर में नजरबंद किया गया था और अब इसकी सीमा और 12 घंटे बढ़ा दी गयी है। उन्होंने कहा कि यह दर्शाता है कि सरकार जनता के मुद्दों और विपक्ष की आवाज से घबराई हुई है। लोकतंत्र में हर राजनीतिक दल और जनप्रतिनिधि को लोगों से मिलने और उनकी समस्याएं सुनने का अधिकार है, लेकिन सरकार प्रशासन का दुरुपयोग कर इस अधिकार को कुचलने का प्रयास कर रही है। सहनी ने कहा कि निषाद, मछुआरा और वंचित समाज की आवाज को किसी नोटिस या नजरबंदी से दबाया नहीं जा सकता। वीआईपी का संघर्ष सामाजिक न्याय, समान अधिकार और संविधान की रक्षा के लिए जारी रहेगा। 

सहनी का कहना था कि जनता सब कुछ देख रही है और लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन करने वालों को समय आने पर जवाब मिलेगा। उन्होंने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी पूरी मजबूती के साथ लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से अपनी लड़ाई जारी रखेगी तथा जनता के अधिकारों के लिए हर स्तर पर संघर्ष करती रहेगी।

Trending News

सहरसा नगर निगम पहुंची नगर विकास विभाग की जांच टीम, पटना से आई टीम ने घंटों तक फाइलों को खंगाला
सहरसा नगर निगम पहुंची नगर विकास विभाग की जांच टीम, पटना से आई टीम ने घंटों तक फाइलों को खंगाला
Jun 30, 2026, 4:16:00 PM
घर से गायब था बच्चा, दस किलोमीटर दूर नहर से इस हालत में मिला
घर से गायब था बच्चा, दस किलोमीटर दूर नहर से इस हालत में मिला
Jun 30, 2026, 4:04:00 PM
1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, अब देने होंगे इतने रुपये ज्यादा, बिहार के लोगों पर पड़ेगा ज्यादा असर
1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, अब देने होंगे इतने रुपये ज्यादा, बिहार के लोगों पर पड़ेगा ज्यादा असर
Jun 30, 2026, 4:04:00 PM
सिवान के महाराजगंज के ड्राइवर की हत्या के बाद पुलिस का एक्शन, पिता पुत्र गिरफ्तार, गांव में मचा हड़कंप
सिवान के महाराजगंज के ड्राइवर की हत्या के बाद पुलिस का एक्शन, पिता पुत्र गिरफ्तार, गांव में मचा हड़कंप
Jun 30, 2026, 3:35:00 PM
मुकेश सहनी को यूपी प्रशासन ने फिर थमाया नोटिस, हाउस अरेस्ट की समय सीमा बढ़ाई
मुकेश सहनी को यूपी प्रशासन ने फिर थमाया नोटिस, हाउस अरेस्ट की समय सीमा बढ़ाई
Jun 30, 2026, 3:24:00 PM
हूल दिवस के मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजित, शहीदों को अर्पित की गयी श्रद्धांजलि
हूल दिवस के मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजित, शहीदों को अर्पित की गयी श्रद्धांजलि
Jun 30, 2026, 3:20:00 PM
पटना से व्यापारी का अपहरण, आरा से बरामदगी, झारखंड का था व्यापारी
पटना से व्यापारी का अपहरण, आरा से बरामदगी, झारखंड का था व्यापारी
Jun 30, 2026, 3:14:00 PM
 मोतिहारी में अतिक्रमण हटाने के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा, छत पर चढ़कर युवक ने डाल लिया पेट्रोल, आत्मदाह...
मोतिहारी में अतिक्रमण हटाने के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा, छत पर चढ़कर युवक ने डाल लिया पेट्रोल, आत्मदाह...
Jun 30, 2026, 3:14:00 PM
मुद्दों को लेकर सडक पर उतरी कांग्रेस, केंद्र सरकार का किया पुतला दहन
मुद्दों को लेकर सडक पर उतरी कांग्रेस, केंद्र सरकार का किया पुतला दहन
Jun 30, 2026, 3:03:00 PM
क्या पवन सिंह से अलग नहीं होना चाहतीं ज्योति सिंह? सोशल मीडिया पोस्ट और बयानों से तेज हुई चर्चाएं
क्या पवन सिंह से अलग नहीं होना चाहतीं ज्योति सिंह? सोशल मीडिया पोस्ट और बयानों से तेज हुई चर्चाएं
Jun 30, 2026, 3:00:00 PM