1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, अब देने होंगे इतने रुपये ज्यादा, बिहार के लोगों पर पड़ेगा ज्यादा असर

विदेश जाने की चाहत रखने वाले भारतीय लोगों के लिए थोड़ी बुरी खबर है। अब नया पासपोर्ट बनवाना महंगा हो गया है। 1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट बनवाना महंगा हो जाएगा। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट बनवाने के नियमों और शुल्कों में बड़ा बदलाव किया है।

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, अब देने होंगे इतने रुपये ज्यादा, बिहार के लोगों पर पड़ेगा ज्यादा असर
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 30, 2026, 4:04:00 PM

विदेश जाने की चाहत रखने वाले भारतीय लोगों के लिए थोड़ी बुरी खबर है। अब नया पासपोर्ट बनवाना महंगा हो गया है। 1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट बनवाना महंगा हो जाएगा। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट बनवाने के नियमों और शुल्कों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब नया पासपोर्ट बनवाने, पासपोर्ट दोबारा जारी कराने और तत्काल सेवा लेने के लिए पहले से ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे। बढ़े हुए शुल्क 1 जुलाई 2026 से लागू होंगे।

नए नियम के अनुसार, 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दी गई है। वहीं, इसी श्रेणी के तत्काल पासपोर्ट के लिए अब 5,000 रुपये देने होंगे। 60 पृष्ठों वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये कर दी गई है। वहीं, तत्काल सेवा के लिए अब 6,000 रुपये शुल्क देना होगा। खोए या क्षतिग्रस्त पासपोर्ट के पुनः जारी होने पर भी शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने लगभग 14 साल बाद पासपोर्ट शुल्क में बड़ा संशोधन किया है।  यह नियम नया पासपोर्ट बनाने और रिन्यू (Renew) कराने, दोनों पर लागू होगा।

नई शुल्क वृद्धि का सबसे ज्यादा असर बिहार के आवेदकों पर पड़ सकता है। इसकी वजह यह है कि राज्य में 80 फीसदी से अधिक लोग 36 पेज वाले पासपोर्ट के लिए आवेदन करते हैं। बिहार में विदेश जाने की चाहत बढ़ती जा रही है।  ऐसे में पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पिछले वर्ष करीब 4.51 लाख लोगों ने आवेदन किया था। इस साल यह संख्या 5 लाख से अधिक पहुंचने की संभावना है।

36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 रुपए से बढ़कर 2,500 रुपए हो जाएगी। वहीं, तत्काल पासपोर्ट के लिए अब 5,000 रुपए देने होंगे, जो पहले 3,500 रुपए थी। अब सामान्य रूप से पासपोर्ट बनवाने के लिए लगने वाले 1500 रुपये के शुल्क को बढ़ाकर सीधे 2500 रुपये कर दिया गया है। यानी अब आम लोगों को सीधे 1000 रुपये अधिक चुकाने होंगे। यह नियम नया पासपोर्ट बनाने और रिन्यू (Renew) कराने, दोनों पर लागू होगा। वहीं, नाबालिगों को जारी किए जाने वाले पासपोर्ट की वैलिडिटी 5 साल या उनके 18 साल की आयु पूरी होने तक (जो भी पहले हो) मान्य रहेगी। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा

नई दरें 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू होंगी। 

▪️ 36 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 1,500 से बढ़ाकर 2,500 कर दी गई है। 

▪️ 60 पेज वाले सामान्य पासपोर्ट की फीस 2,000 से बढ़कर 3,500 हो जाएगी। 

▪️ Tatkal 36 पेज पासपोर्ट के लिए अब 5,000 शुल्क देना होगा, जो पहले ₹3,500 था। 

▪️ Tatkal 60 पेज पासपोर्ट की फीस 4,000 से बढ़ाकर 6,000 कर दी गई है। 

▪️ खोए या क्षतिग्रस्त पासपोर्ट के पुनः जारी होने पर भी शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। 

▪️ सरकार ने लगभग 14 साल बाद पासपोर्ट शुल्क में बड़ा संशोधन किया है। 

▪️ नए आवेदन और रिन्यूअल कराने वालों को अब पहले की तुलना में 1,000 से 1,500 तक अधिक खर्च करना पड़ सकता है। 

▪️ 1 जुलाई के बाद आवेदन करने वालों पर नई शुल्क दरें लागू होंगी।

Trending News

बोकारो: घर के सामने खेल रही थी 6 साल की बच्ची, अचानक हुई गायब
बोकारो: घर के सामने खेल रही थी 6 साल की बच्ची, अचानक हुई गायब
Jul 01, 2026, 6:46:00 PM
विद्यालय में सुविधा के लिए विधानसभा अध्यक्ष की पहल, अविभाजित बिहार में रखी गयी थी नींव
विद्यालय में सुविधा के लिए विधानसभा अध्यक्ष की पहल, अविभाजित बिहार में रखी गयी थी नींव
Jul 01, 2026, 6:39:00 PM
इंग्लैंड T20I से पहले आई बड़ी खबर, नेट्स में खूब गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, जमकर की तोड़-फोड़, अब तो...
इंग्लैंड T20I से पहले आई बड़ी खबर, नेट्स में खूब गरजा वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, जमकर की तोड़-फोड़, अब तो...
Jul 01, 2026, 6:27:00 PM
 भीषण गर्मी के बीच 102 एम्बुलेंस हाई अलर्ट पर, कॉल मिलते ही तुरंत पहुंचेगा, विशेष तैयारी
भीषण गर्मी के बीच 102 एम्बुलेंस हाई अलर्ट पर, कॉल मिलते ही तुरंत पहुंचेगा, विशेष तैयारी
Jul 01, 2026, 5:58:00 PM
आसान हुई हज यात्रा, पहली बार पटना से सीधे कर सकेंगे हज तक की यात्रा
आसान हुई हज यात्रा, पहली बार पटना से सीधे कर सकेंगे हज तक की यात्रा
Jul 01, 2026, 5:51:00 PM
सीएम सम्राट कैबिनेट मीटिंग: राज्य में पांच नये सेंट्रल स्कूल के लिए सरकार देगी सरकारी भूमि
सीएम सम्राट कैबिनेट मीटिंग: राज्य में पांच नये सेंट्रल स्कूल के लिए सरकार देगी सरकारी भूमि
Jul 01, 2026, 5:46:00 PM
 शपथ लेते ही MLC पवन सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलान, जय भोजपुरी, जय बिहार...बम-बम...
शपथ लेते ही MLC पवन सिंह ने कर दिया बड़ा ऐलान, जय भोजपुरी, जय बिहार...बम-बम...
Jul 01, 2026, 5:29:00 PM
BCCI और गौतम गंभीर पर प्रेशर! वैभव सूर्यवंशी की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, बिहारी छोरा इंग्लैंड से वसूलेगा लगान
BCCI और गौतम गंभीर पर प्रेशर! वैभव सूर्यवंशी की पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, बिहारी छोरा इंग्लैंड से वसूलेगा लगान
Jul 01, 2026, 5:03:00 PM
बिजली व्यवस्था पर विधायकों का फूटा गुस्सा, अधिकारियों को सांसद राधामोहन सिंह ने कह दिया
बिजली व्यवस्था पर विधायकों का फूटा गुस्सा, अधिकारियों को सांसद राधामोहन सिंह ने कह दिया
Jul 01, 2026, 4:31:00 PM
जमशेदपुर हत्याकांड पर भाजपा का हमला, दोषी पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने की मांग, मशाल जुलूस और बंद का ऐलान
जमशेदपुर हत्याकांड पर भाजपा का हमला, दोषी पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज करने की मांग, मशाल जुलूस और बंद का ऐलान
Jul 01, 2026, 4:27:00 PM