मुद्दों को लेकर सडक पर उतरी कांग्रेस, केंद्र सरकार का किया पुतला दहन

मुद्दों को लेकर सडक पर उतरी कांग्रेस, केंद्र सरकार का किया पुतला दहन

केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जिले में कांग्रेस पार्टी ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संजीव कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जोरदार विरोध-प्रदर्शन करने के साथ नारेबाजी की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर चौक से रैली निकाली, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए कारगिल चौक पहुंची। यहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए प्रतीकात्मक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी तथा नीट परीक्षा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। वक्ताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है, जबकि युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल पा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार पेपर लीक होने से छात्रों का भविष्य संकट में पड़ गया है।

जिला कांग्रेस कमिटी के सचिव सरवर मल्लिक ने कहा कि केंद्र सरकार युवाओं, किसानों और आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान में विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है, वहीं शिक्षा व्यवस्था भी पेपर लीक जैसी घटनाओं से प्रभावित हो रही है, जिससे छात्रों और अभिभावकों में निराशा का माहौल है।

प्रदर्शन में कांग्रेस नेता अशोक प्रियदर्शी, सरवर मल्लिक समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जनहित के मुद्दों पर सरकार ने प्रभावी कदम नहीं उठाए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

जहानाबाद से बरूण की रिपोर्ट

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM