पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार

जिले के नगर थाना क्षेत्र के ग्राम जंगलिया स्थित श्याम सिनेमा रोड पर बीते शनिवार को मोटरसाइकिल पार्किंग के विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और चाकूबाजी की घटना सामने आई है।

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार

गोपालगंज: जिले के नगर थाना क्षेत्र के ग्राम जंगलिया स्थित श्याम सिनेमा रोड पर बीते शनिवार  को मोटरसाइकिल पार्किंग के विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प और चाकूबाजी की घटना सामने आई है। मामले में तत्परता दिखाते हुए गोपालगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देशानुसार जिले में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के तहत यह कार्रवाई की गई. घटना की सूचना मिलते ही नगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटना में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत सदर अस्पताल, गोपालगंज में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, जख्मी की हालत फिलहाल स्थिर और नियंत्रण में बताई जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र कराए. इस संदर्भ में नगर थाना में कांड दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान नगर थाना क़े जंगलिया निवासी सिराजुद्दीन उर्फ सिराजुद्दीन आलम, सैफ अली, निजामुद्दीन क़े रूप में की गई है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
पार्किंग विवाद ने लिया खूनी रूप,जमकर मारपीट और चाकूबाजी, तीन गिरफ्तार
Sep 20, 2026, 8:27:00 PM
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
बिहार भ्रमण को पहुंचा थाईलैंड का प्रतिनिधिमंडल, कहा ये यात्रा अविस्मरणीय
Sep 20, 2026, 7:06:00 PM
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
शिक्षकों एवं कर्मियों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध: शिक्षा मंत्री
Sep 20, 2026, 7:02:00 PM
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
गंगाजल लेकर आरक्षण की मांग को लेकर संकल्प, 30 नवंबर तक चलेगा अभियान : मुकेश सहनी
Sep 20, 2026, 6:58:00 PM
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार सरस मेला का किया शुभारंभ
Sep 20, 2026, 6:39:00 PM
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
18 नवंबर तक पूरा होगा शिक्षकों से जुडा यह अहम कार्य
Sep 20, 2026, 6:30:00 PM
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
अवैध हथियार के साथ 2 गिरफ्तार, पिस्टल-मस्केट और 6 जिंदा कारतूस बरामद
Sep 20, 2026, 6:02:00 PM
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
एकदिवसीय दौरे पर बोकारो पहुंचे बाबूलाल मरांडी, MMDR संशोधन बिल के पक्ष में अपनी बात रखी
Sep 20, 2026, 5:45:00 PM
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
Sep 20, 2026, 5:33:00 PM
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
निजी जमीन पर 25 लाख की लागत से नाला निर्माण कराए जाने के संबंध में DM को सौपा ज्ञापन
Sep 20, 2026, 5:26:00 PM