राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 7वीं बार तकनीकी पदाधिकारी बनें रोशन सिंह धौनी
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आगामी 22 से 24 सितंबर तक पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित 37 में ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के सफल आयोजनार्थ सहरसा जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सह

सहरसा : बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार एथलेटिक्स एसोसिएशन के तत्वाधान में आगामी 22 से 24 सितंबर तक पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित 37 में ईस्ट जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के सफल आयोजनार्थ सहरसा जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव सह मध्य विद्यालय पटुआहा के शारीरिक शिक्षा शिक्षक रोशन सिंह धोनी को तकनीकी पदाधिकारी के रूप में जिम्मेवारी दी गई है। जानकारी देते हुए जिला एथलेटिक्स संघ सहरसा के उपाध्यक्ष सैयद समी अहमद ने बताया कि रोशन सिंह धोनी इससे पहले छह बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में कार्य कर चुके हैं। यह काफी ही गर्व का विषय है कि सहरसा जिला एथलेटिक संघ के सचिव सह शारीरिक शिक्षक संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष रोशन सिंह धोनी को पुनः एक बार बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं बिहार एथलेटिक्स संघ में इस कार्य के लिए चुना है।
रोशन सिंह धोनी एथलेटिक्स, क्रिकेट व टेबल टेनिस के अच्छे जानकार हैं। इन तीनों ही विद्या में इन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर प्रशिक्षक और तकनीकी पदाधिकारी के रूप में कई बार कार्य किया हैं। इस अवसर पर एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह उर्फ आर के सिंह ने कहा कि लगातार सहरसा में खेल का बेहतर माहौल बन रहा है जिसमें रोशन सिंह धोनी का एकल बहुत महत्वपूर्ण योगदान है। यूं तो कई खेल संघ सहरसा लगातार संचालित हो रहे हैं लेकिन सहरसा में क्रिकेट, एथलेटिक्स टेबल टेनिस, बैडमिंटन और हॉकी का बहुत ही अच्छा प्रदर्शन बिहार स्तर पर रहता है। इस अवसर पर जिला खेल पदाधिकारी सहरसा कुमारी तौसी ने भी रोशन सिंह धोनी को बधाई देते हुए कहा कि यह सहरसा के शारीरिक शिक्षकों के लिए सम्मान का विषय है। लगातार सहरसा के शारीरिक शिक्षक विभिन्न खेलों में राष्ट्रीय फलक पर अपना पहचान बना रहे हैं।
इस अवसर पर जिला हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष दिवाकर सिंह, जिला साइकलिंग संघ के अध्यक्ष डॉक्टर जयंत आशीष, जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष विवेक विशाल, जिला तैराकी संघ अध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, जिला हॉकी संघ अध्यक्ष सुनील कुमार झा, कोशी स्पोर्ट्स अकादमी के अध्यक्ष अर्जुन चौधरी, क्रीड़ा भारती के प्रदेश मंत्री चंद्रशेखर अधिकारी, जिला रस्सा कसी संघ अध्यक्ष विप्लव रंजन, जिला फुटबाल संघ सचिव मो. अशफाक आलम, जिला बैडमिंटन संघ सचिव रणवीर सिंह राजा, जिला साइकलिंग संघ सचिव दर्शन कुमार गुड्डू, जिला तैराकी संघ सचिव चंदन कुमार, जिला योग संघ सचिव अमन कुमार सिंह, जिला कबड्डी संघ सचिव आशीष रंजन सिंह, जिला ताइक्वांडो संघ सचिव कल्पतरु कृपा करण सिंह, जिला वूशु संघ सचिव मनीष साह जिला बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव अंशु मिश्रा आदि ने रोशन सिंह धोनी को एथलेटिक्स के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में चयनित होने पर हर्ष व्यक्त किया है।










