इजरायल ने हिजबुल्लाह के ठिकानों पर मचाई तबाही, धुआं-धुआं हुआ लेबनान!
दक्षिणी लेबनान में इजरायल की सेना के हमले जारी हैं। इसमें आइता अल-जबल और जवतार अल-शर्किया के अंदर और आस-पास के इलाकों में गोलाबारी भी शामिल है।

न्यूज डेस्क : दक्षिणी लेबनान में इजरायल की सेना के हमले जारी हैं। इसमें आइता अल-जबल और जवतार अल-शर्किया के अंदर और आस-पास के इलाकों में गोलाबारी भी शामिल है। इजरायली सेना (IDF) ने एक्स पर एक पोस्ट में बताया कि दक्षिणी लेबनान के कई इलाकों में हिजबुल्लाह के इंफ्रास्ट्रक्चर को तबाह किया गया है।
जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया है, उनमें ऑब्जर्वेशन पोस्ट और वह इंफ्रास्ट्रक्चर भी शामिल था - IDF
उन्होंने बताया कि ये हमला सिक्योरिटी जोन में हिजबुल्लाह के एक विस्फोटक उपकरण के जवाब में किया गया था, जिससे आईडीएफ के इंजीनियरिंग वाहन में सवार दो सैनिक मामूली रूप से घायल हो गए थे। आईडीएफ के मुताबिक, जिन ठिकानों को निशाना बनाया गया है, उनमें ऑब्जर्वेशन पोस्ट और वह इंफ्रास्ट्रक्चर भी शामिल था। जहां से हिज़्बुल्लाह के आतंकवादी आईडीएफ सैनिकों पर हमले की योजना बनाते और उन्हें अंजाम देते थे।
हिज़्बुल्लाह के ठिकाने को बनाया निशाना
आईडीएफ ने एक अन्य पोस्ट में बताया कि दक्षिणी लेबनान के सिक्योरिटी जोन में हिजबुल्लाह के आतंकवादियों का एक ठिकाना, जिसमें एक सुरंग का शाफ़्ट और इस्तेमाल के लिए तैयार रॉकेट लॉन्चर मौजूद थे, उसे भी ध्वस्त किया गया है। इन लॉन्चरों में इजरायल की ओर निशाना साधे हुए 32 रॉकेट थे, जिन्हें युद्धविराम समझौता लागू होने से पहले ही उस इलाके में छोड़ दिया गया था।
हमास की मिलिट्री विंग का कमांडर ढेर
इजरायली सेना की ओर से बताया गया कि हमास की मिलिट्री विंग के कमांडर मुहम्मद सुलेमान ब्यौक को भी खत्म कर दिया गया है। ये आतंकवादी सात सितंबर के नरसंहार के दौरान इजरायल में घुस आया था। उसने आईडीएफ सैनिकों को नुकसान पहुंचाने के लिए पूरे गाजा में विस्फोटक उपकरण लगाने का काम किया था। इजरायली सेना के मुताबिक, उसने इजरायली नागरिकों और आईडीएफ सैनिकों के खिलाफ आतंकवादी हमलों की योजना बनाई और उन्हें आगे बढ़ाया। इजरायली सेना ने कहा कि सुरक्षा एजेंसियों की खुफिया जानकारी के आधार पर हम यह बता सकते हैं कि राफाह ब्रिगेड का कमांडर नायेल अबू ओबेद, जिसे इस हफ़्ते गाजा में मार गिराया गया था। वो इजरायली नागरिकों और आईडीएफ सैनिकों को अगवा करने और सालों तक बंधक बनाकर रखने में शामिल था।










