सिवान के महाराजगंज के ड्राइवर की हत्या के बाद पुलिस का एक्शन, पिता पुत्र गिरफ्तार, गांव में मचा हड़कंप

सिवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर हुई कथित हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

सिवान के महाराजगंज के ड्राइवर की हत्या के बाद पुलिस का एक्शन, पिता पुत्र गिरफ्तार, गांव में मचा हड़कंप
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jun 30, 2026, 3:35:00 PM

सिवान के महाराजगंज थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर हुई कथित हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही थीं, वहीं पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर छापेमारी शुरू कर दी।

मामला महुआरी पंचायत के विशुनपुर गांव का है। मृतक की पत्नी कौशल्या देवी ने महाराजगंज थाने में दिए गए आवेदन में आरोप लगाया है कि 29 जून की सुबह करीब 6:30 बजे उनके पति रामकविल भारती अपने घर के दरवाजे पर झाड़ू लगा रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी गाली-गलौज कर रहे थे। जब उनके पति ने इसका विरोध करते हुए गाली देने से मना किया, तो विवाद हिंसक हो गया।

आरोप है कि दीनबंधु भारती, मिथिलेश भारती, सुजीत कुमार भारती और राजू भारती लाठी-डंडे से लैस होकर पहुंचे और रामकविल भारती पर हमला कर दिया। हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं। बीच-बचाव करने पहुंचे परिजनों के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया।

घायल रामकविल भारती को इलाज के लिए महाराजगंज अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सिवान भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही महाराजगंज थाना पुलिस मौके पर सक्रिय हुई। मृतक की पत्नी के फर्द बयान के आधार पर हत्या सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने त्वरित छापेमारी करते हुए नामजद आरोपी दीनबंधु भारती और उनके पुत्र सुजीत भारती को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

महाराजगंज थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है तथा मामले के अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

सिवान, नागेन्द्र कुमार 

Trending News

भरत तिवारी के ब्रह्मभोज की भव्य तैयारी, 20 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल? 100 हलवाई, 300 से अधिक सहायक...
भरत तिवारी के ब्रह्मभोज की भव्य तैयारी, 20 हजार से अधिक लोग होंगे शामिल? 100 हलवाई, 300 से अधिक सहायक...
Jun 30, 2026, 4:59:00 PM
सहरसा नगर निगम पहुंची नगर विकास विभाग की जांच टीम, पटना से आई टीम ने घंटों तक फाइलों को खंगाला
सहरसा नगर निगम पहुंची नगर विकास विभाग की जांच टीम, पटना से आई टीम ने घंटों तक फाइलों को खंगाला
Jun 30, 2026, 4:16:00 PM
घर से गायब था बच्चा, दस किलोमीटर दूर नहर से इस हालत में मिला
घर से गायब था बच्चा, दस किलोमीटर दूर नहर से इस हालत में मिला
Jun 30, 2026, 4:04:00 PM
1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, अब देने होंगे इतने रुपये ज्यादा, बिहार के लोगों पर पड़ेगा ज्यादा असर
1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा, अब देने होंगे इतने रुपये ज्यादा, बिहार के लोगों पर पड़ेगा ज्यादा असर
Jun 30, 2026, 4:04:00 PM
सिवान के महाराजगंज के ड्राइवर की हत्या के बाद पुलिस का एक्शन, पिता पुत्र गिरफ्तार, गांव में मचा हड़कंप
सिवान के महाराजगंज के ड्राइवर की हत्या के बाद पुलिस का एक्शन, पिता पुत्र गिरफ्तार, गांव में मचा हड़कंप
Jun 30, 2026, 3:35:00 PM
मुकेश सहनी को यूपी प्रशासन ने फिर थमाया नोटिस, हाउस अरेस्ट की समय सीमा बढ़ाई
मुकेश सहनी को यूपी प्रशासन ने फिर थमाया नोटिस, हाउस अरेस्ट की समय सीमा बढ़ाई
Jun 30, 2026, 3:24:00 PM
हूल दिवस के मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजित, शहीदों को अर्पित की गयी श्रद्धांजलि
हूल दिवस के मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजित, शहीदों को अर्पित की गयी श्रद्धांजलि
Jun 30, 2026, 3:20:00 PM
पटना से व्यापारी का अपहरण, आरा से बरामदगी, झारखंड का था व्यापारी
पटना से व्यापारी का अपहरण, आरा से बरामदगी, झारखंड का था व्यापारी
Jun 30, 2026, 3:14:00 PM
 मोतिहारी में अतिक्रमण हटाने के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा, छत पर चढ़कर युवक ने डाल लिया पेट्रोल, आत्मदाह...
मोतिहारी में अतिक्रमण हटाने के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा, छत पर चढ़कर युवक ने डाल लिया पेट्रोल, आत्मदाह...
Jun 30, 2026, 3:14:00 PM
मुद्दों को लेकर सडक पर उतरी कांग्रेस, केंद्र सरकार का किया पुतला दहन
मुद्दों को लेकर सडक पर उतरी कांग्रेस, केंद्र सरकार का किया पुतला दहन
Jun 30, 2026, 3:03:00 PM