STF की गिरफ्त में श्रद्धा दुबे का ब्वॉयफ्रेंड आमिर, बहराइच से नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के युवा कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की मंगलवार को नागपुर से गिरफ्तारी के बाद अब उसका ब्वॉयफ्रेंड आमिर भी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया है.

STF की गिरफ्त में श्रद्धा दुबे का ब्वॉयफ्रेंड आमिर, बहराइच से नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाया

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के युवा कारोबारी शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर दानिश की मंगलवार को नागपुर से गिरफ्तारी के बाद उसके मददगार भी अब पकड़ में आने लगे हैं. इस केस में उत्तरप्रदेश एसटीएफ के आते ही परिणाम सामने आने लगे हैं. श्रद्धा दुबे, उसकी बहन और ड्राइवर दानिश के बाद उसका ब्वॉयफ्रेंड आमिर भी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया है. शिवा को लेकर श्रद्धा दुबे के वायरल कई आडियो में जिस मोहम्मद आमिर शेख का नाम आ रहा है, उसने ही श्रद्धा दुबे को बहराइच में नेपाल के बॉर्डर रुपईडीहा तक छोड़ा था. इसके साथ ही आमिर ही श्रद्धा दुबे को गाड़ियां और चालक उपलब्ध कराता था.

लखनऊ पुलिस और एसटीएफ ने व्यवसायी शिवा शर्मा की मौत के मामले में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे के ब्वॉयफ्रेंड मोहम्मद आमिर शेख को गिरफ्तार कर लिया है. आमिर पर श्रद्धा को नौ अक्टूबर 2026 की घटना के बाद नेपाल बॉर्डर तक भगाने और फर्जी आईडी पर सिम कार्ड उपलब्ध कराने का आरोप है. श्रद्धा दुबे के ब्वॉयफ्रेंड आमिर को पुलिस और एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है. उसने श्रद्धा को नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाने और उसके लिए फर्जी आईडी से सिम कार्ड लेने में मदद की थी. 

वारदात के बाद श्रद्धा अपनी बहन रश्मि दुबे और ब्वॉयफ्रेंड आमिर के साथ नेपाल भाग गई थी. पुलिस और एसटीएफ लगातार इनके मददगारों और नेटवर्क की जांच कर रही है. आमिर भी श्रद्धा के साथ नेपाल भागा था. शिवा की मौत के समय भी आमिर मौके पर ही मौजूद था. उसने श्रद्धा को नेपाल भगाने में मदद की थी. आमिर ने श्रद्धा के लिए फर्जी आईडी से नेपाल का सिम कार्ड लिया था और सिम के जरिए श्रद्धा को फरार होने में मदद कराई.

अब एसटीएफ आमिर से श्रद्धा के अन्य मददगारों को लेकर पूछताछ कर रही है. जिससे श्रद्धा के नेपाल कनेक्शन से जुड़े कई राज खुलने की उम्मीद है. मॉडल श्रद्धा दुबे की मदद करने वाले उसके पुराने दोस्त/ब्वॉयफ्रेंड आमिर को एसटीएफ ने हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि आमिर ने ही अपनी स्विफ्ट कार से श्रद्धा और उसकी बहन को बहराइच के रूपईडीहा (भारत-नेपाल बॉर्डर) तक पहुंचाया था. 

इसके अलावा आमिर पर यह भी आरोप है कि उसने फर्जी आईडी का इस्तेमाल करके नेपाल का सिम कार्ड लिया और उसे श्रद्धा को दिया था. कारोबारी शिवा शर्मा की मौत में श्रद्धा दुबे पकड़ में आई, लेकिन पंटर फरार हैं. पुलिस श्रद्धा दुबे के पंटरों को नहीं पकड़ पाई है. यही पंटर श्रद्धा दुबे के मददगार हैं. श्रद्धा की वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग में भी पंटरों का जिक्र हैं, लेकिन पंटरों को लेकर भी पुलिस के पास कोई लीड नहीं है.

अनूप नारायण सिंह की रिपोर्ट

Trending News

अबॉर्शन, मारपीट, आत्महत्या की कोशिश..पवन सिंह को माफ कर देंगी अक्षरा सिंह? राधे मां बोली-होगी तीसरी शादी...
अबॉर्शन, मारपीट, आत्महत्या की कोशिश..पवन सिंह को माफ कर देंगी अक्षरा सिंह? राधे मां बोली-होगी तीसरी शादी...
Oct 21, 2026, 4:38:00 PM
BSEB ने दी सूचना, इतने तारीख तक करें विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए आवेदन
BSEB ने दी सूचना, इतने तारीख तक करें विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए आवेदन
Oct 21, 2026, 4:30:00 PM
कारू मांझी की संदिग्ध मौत, चांदमारी कोलियरी के पास मिला शव, चेहरे और सीने पर मिले चोट के निशान
कारू मांझी की संदिग्ध मौत, चांदमारी कोलियरी के पास मिला शव, चेहरे और सीने पर मिले चोट के निशान
Oct 21, 2026, 4:07:00 PM
STF की गिरफ्त में श्रद्धा दुबे का ब्वॉयफ्रेंड आमिर, बहराइच से नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाया
STF की गिरफ्त में श्रद्धा दुबे का ब्वॉयफ्रेंड आमिर, बहराइच से नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाया
Oct 21, 2026, 3:54:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से RTGS द्वारा अनुदान आवंटन की प्रक्रिया प्रारम्भ
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से RTGS द्वारा अनुदान आवंटन की प्रक्रिया प्रारम्भ
Oct 21, 2026, 3:53:00 PM
SBI ग्राहकों की निजी जानकारी लीक, बैंक ने माना-हुआ साइबर अटैक, ऐसे बरतें सावधानी?
SBI ग्राहकों की निजी जानकारी लीक, बैंक ने माना-हुआ साइबर अटैक, ऐसे बरतें सावधानी?
Oct 21, 2026, 3:31:00 PM
अब ChatGPT पर नहीं कर सकते बातचीत, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट
अब ChatGPT पर नहीं कर सकते बातचीत, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट
Oct 21, 2026, 3:04:00 PM
मन्नत पूरी हुई, लेकिन हो गई मौत, 9 दिन व्रत, 10वें दिन चली गई जान
मन्नत पूरी हुई, लेकिन हो गई मौत, 9 दिन व्रत, 10वें दिन चली गई जान
Oct 21, 2026, 3:02:00 PM
 पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में लगा 63 लाख से ज्यादा का जुर्माना
पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो दिन में लगा 63 लाख से ज्यादा का जुर्माना
Oct 21, 2026, 2:40:00 PM
प्रत्याशी नीरज कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने आराम करने की दी सलाह
प्रत्याशी नीरज कुमार को अस्पताल से मिली छुट्टी, डॉक्टरों ने आराम करने की दी सलाह
Oct 21, 2026, 2:40:00 PM