अबॉर्शन, मारपीट, आत्महत्या की कोशिश..पवन सिंह को माफ कर देंगी अक्षरा सिंह? राधे मां बोली-होगी तीसरी शादी...

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ विवादों से भरा रहा है। पवन सिंह ने मंच से अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस-सिंगर अक्षरा सिंह से माफी मांगकर सबको चौंका दिया। हालांकि अक्षरा सिंह और पवन सिंह के उस रिश्ते का अंजाम बेहद दर्दनाक हुआ।

अबॉर्शन, मारपीट, आत्महत्या की कोशिश..पवन सिंह को माफ कर देंगी अक्षरा सिंह? राधे मां बोली-होगी तीसरी शादी...

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पर्सनल लाइफ विवादों से भरा रहा है। वो शादी, तलाक और अफेयर को लेकर विवाद का शिकार होते रहते हैं। फिलहाल दूसरी पत्नी ज्योति सिंह संग उनका रिश्ता टूटने की कगार पर है। इस बीच पावर स्टार पवन सिंह ने मंच से अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस-सिंगर अक्षरा सिंह से माफी मांगकर सबको चौंका दिया है। हालांकि अक्षरा सिंह और पवन सिंह के उस रिश्ते का अंजाम बेहद दर्दनाक हुआ था। अबॉर्शन, मारपीट का आरोप, आत्महत्या की कोशिश तक..यह सब ड्रामा हुआ। 

दरअसल अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके जवाब में सिंगर ने कभी सीधे तौर पर जवाब नहीं दिया था। अक्षरा पवन के बच्चे की मां बनने वाली थीं। उन्होंने 3 महीने में अबॉर्शन कराया था, ये आरोप खुद पवन सिंह की दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने लगाए थे। हालांकि अक्षरा सिंह ने इन आरोपों से इनकार किया था। 

 

अक्षरा ने पवन पर उनके साथ प्रताड़ना भरा और बुरा व्यवहार करने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि ज्योति सिंह से शादी के बाद भी पवन सिंह उन पर संबंध रखने का दबाव बनाते थे और विरोध करने पर शराब के नशे में धुत्त होकर उनके साथ मारपीट करते थे। अक्षरा ने यह भी आरोप लगाया था कि विरोध करने या दूरी बनाने पर उन्हें जान से मारने की धमकियां दी गईं। 

 वहीं जब पवन सिंह ने उन्हें धोखा देकर ज्योति सिंह से गुपचुप शादी रचा ली।  पवन सिंह की इस हरकत से अक्षरा ऐसा टूटीं कि सिंगर-एक्ट्रेस एक वक्त पर सुसाइड तक करने का मन बना चुकी थीं।  लेकिन उनके पेरेंट्स सहारा बने और मुश्किल वक्त से बाहर निकाला।  

इन सबके बीच पवन सिंह के सुर बदले-बदले दिखाई दे रहे हैं।  क्योंकि उन्होंने सरेआम अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह से माफी मांगी है।  हालांकि अक्षरा ने अभी तक इसपर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।  अक्षरा सिंह से माफी और ज्योति सिंह से रिश्ते में तनाव के बीच राधे मां की 45 साल की उम्र में शादी वाली भविष्यवाणी वायरल हो रही है।

कुछ वक्त पहले जब राधे मां भोजपुरी बवाल शो में शामिल हुई थीं। राधे मां ने भरोसा दिलाया कि पवन सिंह की जिंदगी में खुशियां फिर लौटने वाली हैं। इसी शो के दौरान पवन सिंह को लेकर राधे मां ने एक भविष्यवाणी भी की थी। इस पर वो बोलीं कि दिल से आता है। मेरी भविष्यवाणियां भगवान की कृपा से सही भी होती है। जैसा मैंने महसूस किया कि 45 की उम्र में पवन की शादी शुभ रहेगी। जब वो 45 साल के होंगे तबसे।

बता दें कि पवन सिंह के पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी दो शादी हुई हैं। पहली पत्नी नीलम ने शादी के 3 महीने बाद ही आत्महत्या कर ली थी।वहीं दूसरी पत्नी ज्योति ने एक्टर-सिंगर पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए तलाक और एलिमनी की मांग की। 2019 में हुई शादी के बाद से ही मामला कोर्ट में चल रहा है।

Trending News

BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
BJP के राष्ट्रीय महामंत्री व बिहार प्रभारी हरीश द्विवेदी की माताजी के श्राद्धकर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री
Oct 21, 2026, 4:58:00 PM
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
संत मिखाइल स्कूल के स्टाफ रूम में फादर पर जानलेवा हमला, कमरे में खून से लथपथ मिले
Oct 21, 2026, 4:55:00 PM
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
युवा रुद्र दल ने किया 51 कन्याओं का पूजन, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु, कटेया में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ दशहरा मेला
Oct 21, 2026, 4:45:00 PM
अबॉर्शन, मारपीट, आत्महत्या की कोशिश..पवन सिंह को माफ कर देंगी अक्षरा सिंह? राधे मां बोली-होगी तीसरी शादी...
अबॉर्शन, मारपीट, आत्महत्या की कोशिश..पवन सिंह को माफ कर देंगी अक्षरा सिंह? राधे मां बोली-होगी तीसरी शादी...
Oct 21, 2026, 4:38:00 PM
BSEB ने दी सूचना, इतने तारीख तक करें विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए आवेदन
BSEB ने दी सूचना, इतने तारीख तक करें विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के लिए आवेदन
Oct 21, 2026, 4:30:00 PM
कारू मांझी की संदिग्ध मौत, चांदमारी कोलियरी के पास मिला शव, चेहरे और सीने पर मिले चोट के निशान
कारू मांझी की संदिग्ध मौत, चांदमारी कोलियरी के पास मिला शव, चेहरे और सीने पर मिले चोट के निशान
Oct 21, 2026, 4:07:00 PM
STF की गिरफ्त में श्रद्धा दुबे का ब्वॉयफ्रेंड आमिर, बहराइच से नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाया
STF की गिरफ्त में श्रद्धा दुबे का ब्वॉयफ्रेंड आमिर, बहराइच से नेपाल बॉर्डर तक पहुंचाया
Oct 21, 2026, 3:54:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से RTGS द्वारा अनुदान आवंटन की प्रक्रिया प्रारम्भ
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की तरफ से RTGS द्वारा अनुदान आवंटन की प्रक्रिया प्रारम्भ
Oct 21, 2026, 3:53:00 PM
SBI ग्राहकों की निजी जानकारी लीक, बैंक ने माना-हुआ साइबर अटैक, ऐसे बरतें सावधानी?
SBI ग्राहकों की निजी जानकारी लीक, बैंक ने माना-हुआ साइबर अटैक, ऐसे बरतें सावधानी?
Oct 21, 2026, 3:31:00 PM
अब ChatGPT पर नहीं कर सकते बातचीत, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट
अब ChatGPT पर नहीं कर सकते बातचीत, PIN और Face ID से लॉक होंगी चैट
Oct 21, 2026, 3:04:00 PM