हूल दिवस के मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजित, शहीदों को अर्पित की गयी श्रद्धांजलि

हूल दिवस के मौके पर भव्य कार्यक्रम आयोजित, शहीदों को अर्पित की गयी श्रद्धांजलि

हूल दिवस के मौके पर पूरे झारखंड में भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसी के तहत बोकारो जिले में भी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया और शहीदों के प्रति अपने श्रद्धा सुमन को अर्पित किया।

बोकारो के चास आईटीआई मोड़ स्थित सिद्धू-कान्हू चौक पर मंगलवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की ओर से संथाल हूल दिवस के अवसर पर भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व झामुमो बोकारो जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने किया, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस दौरान नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा और तैलचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। जिला अध्यक्ष रतनलाल मांझी ने कहा कि संथाल हूल विद्रोह सिद्धू-कान्हू के अदम्य साहस, संघर्ष और बलिदान का प्रतीक है। यह दिवस देशप्रेम, स्वाभिमान और अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है। वक्ताओं ने कहा कि सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो का बलिदान हमेशा झारखंड और पूरे देश को प्रेरित करता रहेगा।

बोकारो से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Trending News

केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
केरेडारी में सांसद खेल महोत्सव के तहत नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ
Sep 02, 2026, 10:45:00 PM
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
गोपालगंज में होटल अंकिता पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनैतिक गतिविधियों के आरोप में कई युवक-युवतियां हिरासत में
Sep 02, 2026, 7:48:00 PM
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
700 एकड़ में इंडस्ट्रियल एरिया, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड पर बड़ा फैसला, सम्राट कैबिनेट में 27 एजेंडों पर मुहर
Sep 02, 2026, 7:36:00 PM
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
हजारीबाग एसपी ने किया चौपारण थाना का निरीक्षण, पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक
Sep 02, 2026, 7:06:00 PM
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
कृषि ड्रोन को मिलेगा बढ़ावा, 480 किसान ड्रोन कस्टम हायरिंग सेंटर होंगे स्थापित: कृषि मंत्री
Sep 02, 2026, 5:52:00 PM
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
मंगल पांडे पर हमला पड़ा भारी ! पूर्व सांसद ओम प्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस
Sep 02, 2026, 5:49:00 PM
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
खेल के मैदान से अकादमी तक, 1006 पदों से मजबूत होगा बिहार का खेल तंत्र
Sep 02, 2026, 5:09:00 PM
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
किशोरी का अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर यौन शोषण व ब्लैकमेल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Sep 02, 2026, 5:04:00 PM
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
मोटर के स्टार्टर की विवाद ने लिया खूनी रूप, एक की मौत, एक जख्मी, जांच में जुटी पुलिस
Sep 02, 2026, 4:59:00 PM
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
राजकीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 38 शिक्षकों का हुआ चयन, शिक्षक दिवस पर किया जाएगा सम्मानित
Sep 02, 2026, 4:54:00 PM