पटना से व्यापारी का अपहरण, आरा से बरामदगी, झारखंड का था व्यापारी

पटना से व्यापारी का अपहरण, आरा से बरामदगी, झारखंड का था व्यापारी

राजधानी से बडी खबर है। यहां सोमवार को झारखंड के एक कारोबारी का अपहरण कर लिया गया। सूचना मिलने के साथ पुलिस एक्टिव हुई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने व्यापारी को आरा जिले से सकुशल बरामद कर लिया है। अब पुलिस पकडे गए आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।

मिली खबर के अनुसार राजधानीके शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के एजी कॉलोनी में रहने वाले झारखंड के कारोबारी का सोमवार को अपहरण हो गया। व्यापार की पत्नी की ओर से शास्त्री नगर थाने में इसकी शिकायत की गई। बताया गया कि अपहरण करने वाले व्यापारी को अपने कब्जे में रखकर रुपए की डिमांड कर रहे थे साथ ही अलग अलग तरीके से थ्रेट कर रहे थे। पत्नी के शिकायत के बाद पुलिस एक्टिव हुई और SDPO 2 के निर्देशानुसार एक टीम गठित की गई। पुलिस ने बाद में अपहृत को पडोस के आरा जिले से सकुशल बरामद किया है।

इधर अपहृत ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पहले उन्हें अपने घर से मिलने के लिए बुलाया। जब वह बाहर आए, तब तक आरोपी गाड़ी में बैठाकर भाग निकले। पीड़ित ने बताया है कि सभी दबंग प्रवृत्ति के हैं। इन्होंने पहले कर्ज के तौर पर कुछ रुपए लिए थे। जिसे पीड़ित की ओर से चुकता कर दिया गया था। इसके बावजूद भी आरोपी थ्रेट देकर बाहरी होने के चलते डरा धमकाकर रुपए मांग रहे थे।

इधर पुलिस की गिरफ्त में आये आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी हुई है। SDPO 2 सचिवालय साकेत कुमार ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की। उन्होंने घटना की पूरी जानकारी ली है। पूछताछ के दौरान पूरी कॉन्सपिरेसी निकल कर सामने आई है। हालांकि मामला लेन देन से जुड़ा है। आरोपी पीड़ित को कमजोर और बाहरी समझकर थ्रेट दे रहे थे, ऐसी जानकारी अभी तक की पूछताछ में आई है। पुलिस सभी पहलूओं पर जांच कर रही है।

पटना से राजन की रिपोर्ट

Trending News

DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
DGP समेत 2 और बड़े अफसर छुट्टी पर, हरजोत कौर BPSC चेयरमैन तो दारोगा भर्ती बोर्ड के चेयरमैन बने जितेन्द्र कुमार
Sep 16, 2026, 11:28:00 AM
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM