सरस मेला की वजह से लग रहे जाम को देख ट्रैफिक में बदलाव, करगिल चौक पर इस दिन पार्किंग नहीं होगी

सावधान पटना! अगर आप इस वीकेंड गांधी मैदान जाने का मन बना रहे हैं, तो रुकिए! पहले ये खबर देख लीजिए वरना आप घंटों जाम में फंसे रह सकते हैं। सरस मेले की रौनक के बीच पटना की सड़कों पर बड़ा बदलाव हुआ है!"

Patna Saras mela

सावधान पटना! अगर आप इस वीकेंड गांधी मैदान जाने का मन बना रहे हैं, तो रुकिए! पहले ये खबर देख लीजिए वरना आप घंटों जाम में फंसे रह सकते हैं। सरस मेले की रौनक के बीच पटना की सड़कों पर बड़ा बदलाव हुआ है!"

पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में चल रहे 'सरस मेले' ने शहर की रफ़्तार पर ब्रेक लगा दिया है। भारी भीड़ को देखते हुए पटना ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार और रविवार (20-21 और 27-28 दिसंबर) के लिए एक सख्त ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। दोपहर 12 बजे से रात 8 बजे तक शहर के कई रास्तों पर नो-एंट्री रहेगी।

गांधी मैदान के चारों ओर उमड़ रही भीड़ और बेतहाशा जाम को देखते हुए प्रशासन ने कमर कस ली है। 

20-21 और 27-28 दिसंबर को दिन के 12 से रात 8 बजे तक करगिल चौक के पास ऑटो, ई-रिक्शा, रिक्शा की पार्किंग पर रोक रहेगी। ऑटो और ई-रिक्शा रामगुलाम चौक से खुलेंगे और एग्जीबिशन रोड अथवा एसपी वर्मा रोड होते पटना जंक्शन की ओर जाएंगे। करगिल चौक से आने वाली बसें भी एग्जीबिशन रोड होकर जाएंगी। जेपी गोलबंर और कोतवाली टी की ओर से नहीं जाएंगी। हालांकि, यह ट्रैफिक प्लान इमरजेंसी सेवा के वाहनों पर लागू नहीं होगा। सरस मेला का समापन 28 दिसंबर को होगा। करगिल चौक से करीब 1000 ऑटो और ई-रिक्शा अशोक राजपथ होते पटना सिटी और बाकरगंज मोड़ होते पटना जंक्शन जाते हैं। वहीं 500 बसें करगिल चौक और गांधी मैदान बस स्टैंड से खुलती हैं।

अशोक राजपथ से गांधी मैदान की तरफ आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को डबल डेकर रोड के पास से ही अशोक राजपथ की ओर मोड़ दिया जाएगा। करगिल चौक पर नहीं आएंगे।

जेपी गोलंबर से छज्जूबाग की ओर ऑटो और ई-रिक्शा नहीं चलेंगे।

जेपी गंगा पथ की ओर से आने वाले वाहन चिल्ड्रन पार्क से करगिल चौक की तरफ जाएंगे, लेकिन करगिल चौक से चिल्ड्रन पार्क की तरफ नहीं जाएंगे।

सरस मेला में आने वाले लोगों की गाड़ियां गेट नंबर-12 से प्रवेश कर गेट नंबर-10 के सामने खाली स्थान में लगेंगी। उसके बाद ये गाड़ियां गेट नंबर-10 से निकलकर गांधी मैदान के बाहर जाएंगी।

गांधी मैदान की चारों तरफ पार्किंग नहीं होगी।

गांधी मैदान और आसपास की सड़कों पर दिन के 12 बजे से रात 9 बजे तक दुकानें नहीं लगेंगी।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM