पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना

जिले के सदर अस्पताल से जुडी अहम खबर है। मिली खबर के अनुसार मृत्यु के बाद तय वक्त पर प्रतिवेदन जारी नहीं करने को लेकर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक पर शो कॉज नोटिस जारी करने के साथ ही जुर्माना लगाया गया है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना

औरंगाबाद: जिले के सदर अस्पताल से जुडी अहम खबर है। मिली खबर के अनुसार मृत्यु के बाद तय वक्त पर प्रतिवेदन जारी नहीं करने को लेकर सदर अस्पताल के उपाधीक्षक पर शो कॉज नोटिस जारी करने के साथ ही जुर्माना लगाया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार एक तरफ जहां बिहार सरकार एवं जिला अधिकारी ने सभी जिले के प्रमुख अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों को यह निर्देश जारी किया है कि लोगों के मृत्यु के उपरांत प्रतिवेदन, हॉस्पिटल को 24 घंटे के अंदर थाना को उपलब्ध कराते हुए 48 घंटे के अंदर कोर्ट को प्रस्तुत करना है। लेकिन यहां के सदर अस्पताल की कुछ और कहानी सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि सदर अस्पताल औरंगाबाद की हकीकत कुछ और ही है। यहां पोस्टमार्टम तथा इंज्यूरी की सैकड़ों रिपोर्ट लंबित हैं। जिसको लेकर औरंगाबाद सिविल कोर्ट ने सदर हॉस्पिटल के उपाधीक्षक आशुतोष कुमार को शो कॉज नोटिस जारी करते हुए 5000 रूपये का जुर्माना लगाया है, साथ ही न्यायालय के द्वारा उनके वेतन पर भी अनिश्चित काल के लिए रोक लगा दिया गया है। जब इस संबंध में जब सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉक्टर आशुतोष कुमार से जानकारी ली गयी तो उनका कहना था कि पोस्टमार्टम तथा इंज्यूरी रिपोर्ट में विलंब होने के कारण न्यायालय के द्वारा जुर्माना लगाते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। जिसको लेकर गुरुवार तीन सितंबर को न्यायालय में तकरीबन तीन बजे मैं अपनी स्पष्टीकरण प्रस्तुत करूंगा

हालांकि जब उनसे यह पूछा गया कि आखिर इस तरह की शिकायत औरंगाबाद हॉस्पिटल में अक्सर देखने को मिलती हैं, उन्होंने बताया है कि बहुत सारे रिपोर्ट तो लिखकर रखे हुए रहते हैं लेकिन थाने की लापरवाही के कारण न्यायालय में समय पर प्रस्तुत नहीं किया जाता है। वहीं कुछ रिपोर्ट डॉक्टरों की कमी होने के कारण समय पर डॉक्टर नहीं लिख पाते है। जिसके कारण रिपोर्ट न्यायालय तक पहुंचने में विलंब हो जातें है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस मामले में मै कहीं से दोषी नहीं हूं। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि मैं न्यायालय का सम्मान करता हूं और आज मैं खुद न्यायालय में उपस्थित होकर अपना पक्ष रखूंगा।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM