दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां

पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति अपनी दो पत्नियों और चार बच्चों को छोड़कर तीसरी महिला के साथ फरार हो गया।

दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां

जहानाबाद: जिले से पति-पत्नी के रिश्ते से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति अपनी दो पत्नियों और चार बच्चों को छोड़कर तीसरी महिला के साथ फरार हो गया। पति के अचानक गायब होने के बाद दोनों पत्नियां न्याय की गुहार लेकर नगर थाना और पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। महिलाओं ने पुलिस से पति की तलाश कर उसे वापस लाने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है। 

मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला जिला मुख्यालय के मलहचक मोड़ स्थित पानी टंकी इलाके का बताया जा रहा है। पीड़िता रिंकू देवी के अनुसार, करीब 15 वर्ष पहले उसकी शादी शकूराबाद थाना क्षेत्र के रहने वाले राजू लाल से हुई थी। शादी के बाद दोनों के दो बेटे हुए। राजू लाल होटल में काम करता था। इसी दौरान होटल में काम करने वाली खुशबू नामक महिला से उसका प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। रिंकू देवी का कहना है कि जब उसे पति के प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली तो दोनों के बीच विवाद होने लगा। बाद में रिंकू की सहमति से करीब आठ वर्ष पहले राजू लाल ने खुशबू देवी से भी शादी कर ली। इसके बाद दोनों महिलाएं एक साथ रहने लगीं। खुशबू से भी राजू लाल की दो बेटियां हुईं। 

दोनों पत्नियों के मुताबिक, राजू लाल उन्हें मलहचक पानी टंकी के पास किराए के मकान में रखता था और बारी-बारी से दोनों के साथ रहता था। इस तरह परिवार चल रहा था। इसी दौरान राजू लाल का होटल में काम करने वाली जूली नामक महिला से संपर्क बढ़ गया। मोबाइल पर बातचीत को लेकर घर में अक्सर विवाद होने लगा। महिलाओं का आरोप है कि बुधवार को होटल में काम करने के दौरान राजू लाल अचानक लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। दोनों पत्नियों का दावा है कि राजू लाल जूली के साथ हरियाणा चला गया है। दोनों महिलाएं जब जूली के जोलबीघा स्थित घर पहुंचीं तो उसके परिजनों से पूछताछ की। महिलाओं के अनुसार, वहां उन्हें बताया गया कि जूली के पहले से दो बच्चे हैं और वह राजू लाल के साथ हरियाणा चली गई है।

इधर पति के अचानक चले जाने से दोनों पत्नियां और उनके चारों बच्चे परेशान हैं। महिलाओं का कहना है कि परिवार की जिम्मेदारी उनके ऊपर आ गई है। अब दोनों पत्नियां पुलिस से राजू लाल की तलाश कराने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग कर रही हैं। हालांकि, मामले में पति या कथित तीसरी महिला का पक्ष सामने नहीं आया है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

जहानाबाद से बरुन की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM