गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा में हुई मजदूर की हत्या के मामले में दो महीने से फरार चल रहा इनामी आरोपी रवि पटेल आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया।

गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार

गोपालगंज: हरियाणा में हुई मजदूर की हत्या के मामले में दो महीने से फरार चल रहा इनामी आरोपी रवि पटेल आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ गया। हरियाणा एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने भारी पुलिस बल के साथ भोरे थाना क्षेत्र क़े कोरेया पंचायत के मुखिया टनु राय क़े आवास पर छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रवि पटेल मूल रूप से बिहार के सीवान जिले के मैरवा का रहने वाला है। हरियाणा में हुए एक मजदूर हत्याकांड में हरियाणा एसटीएफ को उसकी लंबे समय से तलाश थी। पुलिस से बचने के लिए वह पिछले दो महीनों से भोरे प्रखंड के कोरेया में मुखिया टन्नू राय के घर पर शरण लेकर अपना ठिकाना बनाए हुए था और फरारी काट रहा था।

मामले की पुष्टि करते हुए गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी ने बताया कि हरियाणा एसटीएफ की टीम गोपालगंज आई थी। हत्या का वांछित आरोपी भोरे थाना इलाके के कोरेया में छिपा हुआ था। जिसे गोपालगंज पुलिस और हरियाणा एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार हत्या आरोपी को हरियाणा एसटीएफ की टीम अपने साथ लेकर चली गई। इधर पंचायत प्रतिनिधि के घर से अपराधी की हुई गिरफ्तारी के बाद भोरे में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM