लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू

जिले में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश और सोन नदी के ऊपरी कैचमेंट क्षेत्रों से आ रहे भारी पानी की आवक ने रोहतास व नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं।

लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू

सासाराम: जिले में बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश और सोन नदी के ऊपरी कैचमेंट क्षेत्रों से आ रहे भारी पानी की आवक ने रोहतास व नौहट्टा प्रखंड क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। बीते बुधवार को लगभग 30 से अधिक घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया, जिसके कारण लोग अपने घरों में पूरी रात कैद रहे। गुरुवार को नाव के सहारे सभी लोगों का रेस्क्यू किया गया, जबकि कई लोग अब भी अपने घरों में हैं और नाव के सहारे खाने पीने एवं अन्य जरूरी वस्तुएं ढो़कर पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं। 

दरअसल रिहंद जलाशय, वाणसागर जलाशय और मुहम्मदगंज भीम बैराज से पानी की आवक ने इंद्रपुरी बैराज पर जलदबाव बढ़ा दिया है। इसके अलावा सोन नदी के ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों एवं पहाड़ी झरनों से आ रहे पानी का असर भी इंद्रपुरी बैराज पर दिखाई दे रहा है। हालांकि स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए मंगलवार से हीं इंद्रपुरी बैराज के सभी 69 गेट खोल दिए गये हैं। बराज से सोन नदी के निचले हिस्से में 5,16,520 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।

इधर जिला मुख्यालय सासाराम के आसपास बहने वाले नदी, नहर एवं नाले भी लबालब भरे हैं, जिससे शहर की जल निकासी भी अवरूद्ध हो चुकी है। शहर के अधिकांश हिस्सों में भारी जल जमाव है और सरकारी दफ्तरों से लेकर कई मोहल्ले डूबे हुए हैं। सदर अस्पताल समेत अधिकांश सरकारी कार्यालय एवं रिहायशी इलाकों में एक से दो फीट पानी भरा है। हालांकि नगर निगम द्वारा जल निकासी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं, लेकिन पानी घटने की बजाय कई इलाकों में बढ़ता दिख रहा है।

इंद्रपुरी बैराज से 5.16 लाख क्यूसेक से अधिक पानी सोन नदी में छोड़े जाने के बाद नदी के निचले इलाकों में जलस्तर बढ़ने की आशंका है। नदी किनारे और निचले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। विभाग की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे सोन नदी के तेज बहाव वाले क्षेत्रों के पास न जाएं और अनावश्यक रूप से नदी में प्रवेश करने से बचें। स्थानीय लोगों को प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है। वहीं लगातार बारिश और ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों से पानी की आवक को देखते हुए इंद्रपुरी बैराज की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

सासाराम से दिवाकर तिवारी की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM