मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा

जिले के मोतिहारी में बंद पड़ी चीनी मिल को फिर से शुरू करने की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल के बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर ने बड़ा सियासी सवाल खड़ा कर दिया है।

मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा

पूर्वी चंपारण: जिले के मोतिहारी में बंद पड़ी चीनी मिल को फिर से शुरू करने की मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पहल के बीच जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर के विधायक प्रशांत किशोर ने बड़ा सियासी सवाल खड़ा कर दिया है। प्रशांत किशोर ने चीनी मिल की जमीन को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मिल की जमीन की खरीद-बिक्री में भाजपा से जुड़े विधायक, सांसद, मंत्री और पदाधिकारियों की भूमिका की जांच होनी चाहिए। 

मोतिहारी में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार को पहले चीनी मिल की जमीन से जुड़े सभी सौदों की जांच करानी चाहिए और अगर कहीं गड़बड़ी हुई है तो दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। इसके बाद ही जनता से सरकार पर भरोसा करने की उम्मीद की जानी चाहिए।

प्रशांत किशोर के इस बयान के बाद मोतिहारी की चीनी मिल का मुद्दा एक बार फिर सियासी चर्चा के केंद्र में आ गया है। अब सवाल उठ रहा है कि मिल को दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया आगे बढ़ने से पहले क्या जमीन से जुड़े पुराने मामलों की भी जांच होगी? मुख्यमंत्री की पहल और प्रशांत किशोर के आरोपों के बीच आने वाले दिनों में यह मुद्दा और गरमाने के आसार हैं।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM