शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर

शिक्षक दिवस पर पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में शिक्षकों के एआई संवर्द्धन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जाएगी।

शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर

पटना: शिक्षक दिवस पर पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में शिक्षकों के एआई संवर्द्धन की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जाएगी। इस दौरान शिक्षकों को एआई के क्षेत्र में सक्षम बनाने के लिए गूगल इंडिया के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किया जाएगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की मौजूदगी में एससीईआरटी के निदेशक और गूगल के प्राधिकृत प्रतिनिधि समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करेंगे। इस समझौते के माध्यम से शिक्षकों के एआई संबंधी ज्ञान और कौशल को बढ़ाने की दिशा में काम किया जाएगा।

विकास भवन स्थित सभागार में गुरुवार को शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी की मौजूदगी में हुई बैठक में समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। समारोह का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में दोनों उप मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। समारोह की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी करेंगे। इस दौरान हर जिले से चयनित एक-एक शिक्षक को राजकीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

समारोह को राज्य के अधिक से अधिक विद्यालयों तक पहुंचाने के लिए इसका सीधा प्रसारण भी किया जाएगा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय समेत राज्य के जिन माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट क्लास और आईसीटी लैब की सुविधा उपलब्ध है, वहां समारोह का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इससे विद्यालयों में मौजूद शिक्षक और विद्यार्थी भी सीधे जुड़ सकेंगे। समारोह के दूसरे सत्र में स्कूली बच्चे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे और अपनी प्रतिभा के माध्यम से शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करेंगे।

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM