स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच

जिले में ‘स्वराज पोस्ट’ की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। D.El.Ed (डीएलएड) प्रशिक्षण के दौरान उपस्थिति में बड़े पैमाने पर धांधली और बिना विभागीय अनुमति के विदेश यात्रा करने के मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है।

स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच

गोपालगंज: जिले में ‘स्वराज पोस्ट’ की खबर का एक बार फिर बड़ा असर देखने को मिला है। D.El.Ed (डीएलएड) प्रशिक्षण के दौरान उपस्थिति में बड़े पैमाने पर धांधली और बिना विभागीय अनुमति के विदेश यात्रा करने के मामले में शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। आरोपी प्रधान शिक्षिका सना रेयाज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षिका पर D.El.Ed प्रशिक्षण से जुड़े अभिलेखों और उपस्थिति पंजी में गंभीर अनियमितता बरतने के आरोप सिद्ध हुए हैं। जांच रिपोर्ट में यह बात सामने आई कि प्रशिक्षण अवधि के दौरान शिक्षिका दफ्तर और प्रशिक्षण केंद्र से अनुपस्थित थीं और विदेश में रह रही थीं, लेकिन कागजों पर उनकी फर्जी उपस्थिति दर्ज की जा रही थी। इतना ही नहीं, इसी गलत उपस्थिति के आधार पर वे नियमित रूप से सरकारी खजाने से वेतन भी उठा रही थीं।

जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार पांडे ने निलंबन की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला अत्यंत गंभीर और विभागीय नियमों के उल्लंघन का है। शिक्षिका के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय कुचायकोट प्रखंड संसाधन केंद्र निर्धारित किया गया है। ‘स्वराज पोस्ट’ द्वारा इस पूरे मामले को प्रमुखता से उजागर किए जाने के बाद ही प्रशासन हरकत में आया और यह कड़ी कार्रवाई की गई। विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से फर्जीवाड़ा करने वाले शिक्षकों और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
संदिग्ध ट्रक से 63.84 लाख रुपये का कोडिन कफ सिरप बरामद, चालक-खलासी फरार
Sep 12, 2026, 10:56:00 PM
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
एसडीएम रानी लक्ष्मीबाई, एसडीपीओ बने सिंघम, मौनिया बाबा मेले में दिखा अनोखा नजारा
Sep 12, 2026, 10:50:00 PM
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
मिड-डे मील में मेनू की अनदेखी, बच्चों ने स्कूल में किया जमकर हंगामा
Sep 12, 2026, 10:41:00 PM
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
सदर अस्पताल में पत्रकार से मारपीट व सामान छीनने का आरोप, बीमार बच्चों की रिपोर्टिंग के दौरान घटी घटना
Sep 12, 2026, 10:25:00 PM
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
विभागीय जांच में 44.85 लाख के भुगतान का दावा निकला फर्जी, एआई जेनरेटेड था बिल
Sep 12, 2026, 7:45:00 PM
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
ऑपरेशन तलाश: 179 गुमशुदा लापता व अपहृत बच्चों की बरामदगी
Sep 12, 2026, 7:05:00 PM
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
परिवहन विभाग का अनोखा कारनामा, दुपहिया वाहन मालिक को भेज दिया कार का चालान
Sep 12, 2026, 6:47:00 PM
कमरे  में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
कमरे में युवक-युवतियां कर रहे थे गंदा काम..तभी पहुंच गई पुलिस, पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा
Sep 12, 2026, 6:29:00 PM
 BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
BRICS Summit 2026: दुनिया की तीन बड़ी ताकतें एक फ्रेम में, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की तस्वीरें वायरल
Sep 12, 2026, 6:15:00 PM
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
मिड डे मील खाने के बाद एक दर्जन से अधिक बच्चे बीमार, पेट दर्द और उल्टी के बाद अस्पताल में कराया गया भर्ती
Sep 12, 2026, 5:49:00 PM