उद्योग विभाग के सचिव और सरकार के स्थानिक आयुक्त ने 'बिहार पवेलियन' का किया उद्घाटन

बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार एवं दिल्ली में बिहार सरकार के स्थानिक आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने आज बिहार पवेलियन का उद्घाटन किया। यहां पर लगे स्टालों का भ्रमण कर प्रदर्शनी में लगे नायाब उत्पादों की सराहना की।

उद्योग विभाग के सचिव और सरकार के स्थानिक आयुक्त ने 'बिहार पवेलियन' का किया उद्घाटन

नई दिल्ली : बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार एवं दिल्ली में बिहार सरकार के स्थानिक आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने आज बिहार पवेलियन का उद्घाटन किया। यहां पर लगे स्टालों का भ्रमण कर प्रदर्शनी में लगे नायाब उत्पादों की सराहना की। इस दौरान पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार की संयुक्त सचिव पलका साहनी भी उपस्थित रहीं। 

बिहार पवेलियन को इस वर्ष के मेले की थीम 'विकास और विरासत' के अनुरूप भव्य रूप से सजाया एवं संवारा गया है

आपको बता दें कि 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर (IITF) 2026 में इस वर्ष पार्टनर स्टेट बिहार अपने गौरवशाली इतिहास, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विकास की उल्लेखनीय यात्रा को एक आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत किया है। भारत मंडपम के हॉल नंबर-2 में स्थापित बिहार पवेलियन को इस वर्ष के मेले की थीम 'विकास और विरासत' के अनुरूप भव्य रूप से सजाया एवं संवारा गया है।

45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026 के दौरान भारत मंडपम के हॉल नंबर-2 में स्थित बिहार पवेलियन आने के लिए आमंत्रित करता है - सचिव कुंदन कुमार

बिहार पवेलियन के उद्घाटन के अवसर पर बिहार सरकार के उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार सरकार का उद्योग विभाग सभी को 45वें इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर 2026 के दौरान भारत मंडपम के हॉल नंबर-2 में स्थित बिहार पवेलियन आने के लिए आमंत्रित करता है। इस वर्ष के मेले की थीम 'विकास और विरासत' के अनुरूप पार्टनर स्टेट बिहार अपने गौरवशाली इतिहास, समृद्ध विरासत और राज्य में हो रही शानदार विकास यात्रा को प्रदर्शित कर रहा है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यह ढांचा सतत विनिर्माण और निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है

उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले आगंतुक एवं निवेशक बिहार के प्रगतिशील औद्योगिक इकोसिस्टम को करीब से जानें और देश के सबसे निवेशक-अनुकूल नीतिगत ढांचों में से एक से परिचित हों। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में यह ढांचा सतत विनिर्माण और निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। चाहे आप निवेशक हों, उद्यमी, उद्योग विशेषज्ञ या सतत विकास में रुचि रखने वाले व्यक्ति, बिहार सरकार आपका स्वागत करने और राज्य में उपलब्ध अवसरों को प्रदर्शित करने के लिए उत्सुक है।

कुंदन कुमार ने कहा- बिहार पवेलियन में जहां विरासत के रूप में राज्य की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है

कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार पवेलियन में जहां विरासत के रूप में राज्य की कला, हस्तशिल्प और संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। वहीं बिहार में हो रहे विकास, उद्योग एवं निवेश को भी प्रदर्शित की गई है। बिहार म्यूजियम को विश्व के टॉप-10 म्यूजियम में स्थान मिला था, इसलिए उसकी विशेषताओं को बताने के लिए बिहार पवेलियन में एक अलग से बिहार म्यूजियम गैलरी बनाया गया है। इसके साथ ही निवेश को बढ़ावा देने के लिए उद्योग एवं निवेश से जुड़ा स्टॉल बनाया गया है। 

हमारा उद्देश्य निवेशकों को बिहार की ताकत और संभावनाओं से परिचित कराना है

हमारा उद्देश्य निवेशकों को बिहार की ताकत और संभावनाओं से परिचित कराना है, ताकि वे यहां निवेश करें और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित कर राज्य के विकास में योगदान दें। बिहार सरकार  के स्थानिक आयुक्त मनोज कुमार सिंह ने कहा कि आईआईटीएफ में बिहार मंडप के 55 से अधिक स्टॉल के माध्यम से हमने बिहार की विरासत से जुड़ी वस्तुओं, कला एवं हस्तशिल्प और स्थानीय औद्योगिक उत्पादों को प्रदर्शित किया है। हमारा उद्देश्य बिहार के उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंच दिलाना, उनके उत्पादों के ग्राहकों की संख्या बढ़ाना और उन्हें बाजार की जरूरतों को समझने का अवसर प्रदान करना है।

इस वर्ष व्यापार मेले में बिहार पवेलियन के माध्यम से राज्य की पारंपरिक विरासत को आधुनिक औद्योगिक संभावनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया है

इस वर्ष व्यापार मेले में बिहार पवेलियन के माध्यम से राज्य की पारंपरिक विरासत को आधुनिक औद्योगिक संभावनाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया है। हस्तशिल्प एवं स्थानीय उत्पादों से लेकर औद्योगिक विकास और निवेश के अनुकूल वातावरण तक, यहां आगंतुकों को बिहार के बदलते आर्थिक एवं सामाजिक परिदृश्य की व्यापक जानकारी मिलेगी। बिहार पवेलियन न केवल राज्य की सांस्कृतिक पहचान और उपलब्धियों का प्रतिनिधित्व कर रहा है, बल्कि निवेशकों, उद्यमियों और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ संवाद एवं नए व्यावसायिक अवसरों की संभावनाओं का मंच भी प्रदान कर रहा है। 


Trending News

सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
Nov 17, 2026, 9:26:00 PM
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
Nov 17, 2026, 7:45:00 PM
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
Nov 17, 2026, 7:30:00 PM
के रवि कुमार ने कहा-  राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
के रवि कुमार ने कहा- राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
Nov 17, 2026, 7:15:00 PM
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
Nov 17, 2026, 7:00:00 PM
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
Nov 17, 2026, 6:58:00 PM
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
Nov 17, 2026, 6:50:00 PM
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
Nov 17, 2026, 6:45:00 PM
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
Nov 17, 2026, 6:42:00 PM
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
Nov 17, 2026, 6:30:00 PM