बिहार विधानसभा का नया सत्र आज से शुरू, प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव 243 विधायकों को शपथ दिलाएंगे

18वीं विधानसभा का पहला शीतकालीन सत्र औपचारिक रूप से शुरू हो गया है, जो 5 दिसंबर तक चलेगा।

Bihar vidhansabha

18वीं विधानसभा का पहला शीतकालीन सत्र औपचारिक रूप से शुरू हो गया है, जो 5 दिसंबर तक चलेगा। सत्र के पहले दिन सदन में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जा रही है। राज्यपाल द्वारा चुने गए प्रोटेम स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव इस शपथ ग्रहण प्रक्रिया को संपन्न कर रहे हैं।

इसके बाद 2 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव आयोजित किया जाएगा।

3 दिसंबर को राज्यपाल दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे, और 4 दिसंबर को उनके अभिभाषण पर आए धन्यवाद प्रस्ताव पर सरकार जवाब देगी।

सत्र का अंतिम दिन 5 दिसंबर को द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी पर चर्चा के लिए निर्धारित है।

चुनावों के बाद पहली बार विधायक नई ऊर्जाओं के साथ विधानसभा भवन पहुँच रहे हैं। उनके स्वागत के लिए परिसर को पूरी तरह से सजाया गया है। भवन की बाहरी और भीतरी सजावट में विशेष रूप से फूलों का उपयोग किया गया है। लॉन को नया रूप देने के लिए मैक्सिकन घास लगाई गई है। इसके लिए पुरानी मिट्टी हटाकर गंगा किनारे से लाई गई ताज़ी मिट्टी को बिछाया गया है, जिससे परिसर की सुंदरता और भी बढ़ गई है।

सदन के अंदर भी इस बार कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। 18वीं विधानसभा पूरी तरह पेपरलेस हो गई है। अब सभी प्रश्न, उत्तर और दस्तावेज़ डिजिटल फॉर्मेट में उपलब्ध रहेंगे। प्रत्येक विधायक की सीट पर सैमसंग के टैबलेट लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से वे कार्यवाही से जुड़ी सभी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे।

इसके अलावा, ई-विधान प्रोजेक्ट के तहत सदन में नए सेंसरयुक्त माइक्रोफोन लगाए गए हैं, जो विधायक के बैठने के अनुसार स्वतः चालू या बंद हो जाते हैं। इसके संचालन के लिए एक विशेष कंट्रोलर सिस्टम भी बनाया गया है, जो स्पीकर के निर्देश पर काम करेगा।

इस तरह 18वीं विधानसभा का पहला सत्र आधुनिकता और पारदर्शिता की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM