मुख्यमंत्री ने भगवान भास्कर से राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की, स्टीमर से पटना के विभिन्न छठ घाटों का किया भ्रमण

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दानापुर के नासरीगंज घाट से गायघाट तक स्टीमर द्वारा गंगा नदी के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया और छठव्रतियों एवं राज्यवासियों को छठ की शुभकामनायें दीं।

मुख्यमंत्री ने भगवान भास्कर से राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की, स्टीमर से पटना के विभिन्न छठ घाटों का किया भ्रमण

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दानापुर के नासरीगंज घाट से गायघाट तक स्टीमर द्वारा गंगा नदी के विभिन्न छठ घाटों का भ्रमण किया और छठव्रतियों एवं राज्यवासियों को छठ की शुभकामनायें दीं। लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा नदी के विभिन्न घाटों पर अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। मुख्यमंत्री ने अस्ताचलगामी भगवान भास्कर से राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिये प्रार्थना की। घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री का अभिवादन हाथ उठाकर किया। मुख्यमंत्री ने भी सभी लोगों का अभिवादन हाथ जोड़कर स्वीकार किया।

मुख्यमंत्री छठ व्रतियों की सुविधाओं को लेकर छठ घाटों का भ्रमण करते रहे हैं

मुख्यमंत्री छठ व्रतियों की सुविधाओं को लेकर छठ घाटों का भ्रमण करते रहे हैं। मुख्यमंत्री के निर्देश पर छठ घाटों पर व्रतियों की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर प्रशासन की तरफ से पूरे तौर पर प्रयास किये गये हैं ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। मुख्यमंत्री ने आज के इस अवसर पर पूरे प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

CM सम्राट के साथ मंत्री, सांसद, विधायक के अलावा कई अधिकारी मौजूद थे 

मुख्यमंत्री के भ्रमण के क्रम में सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, सांसद रविशंकर प्रसाद, सांसद डॉ. भीम सिंह, विधायक श्याम रजक, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव पंकज कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार, पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार पाल, पटना प्रमण्डल के आयुक्त राजेश कुमार, ऊर्जा विभाग के सचिव अजय यादव, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सचिव बी कार्तिकेय धनजी, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव अनिमेष पराशर, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के सचिव नवीन कुमार, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेन्द्र राणा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Trending News

मुख्यमंत्री ने भगवान भास्कर से राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की, स्टीमर से पटना के विभिन्न छठ घाटों का किया भ्रमण
मुख्यमंत्री ने भगवान भास्कर से राज्यवासियों की सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की, स्टीमर से पटना के विभिन्न छठ घाटों का किया भ्रमण
Nov 15, 2026, 6:02:00 PM
प्रो. अंजार खुरू ने कहा- मधुमेह से बचने के लिए जीवनशैली में बदलाव सबसे ज्यादा जरूरी
प्रो. अंजार खुरू ने कहा- मधुमेह से बचने के लिए जीवनशैली में बदलाव सबसे ज्यादा जरूरी
Nov 15, 2026, 5:30:00 PM
अंगभूमि में सदियों पुरानी है सूर्योपासना की परंपरा, पुरातात्विक साक्ष्यों में छिपा है इतिहास
अंगभूमि में सदियों पुरानी है सूर्योपासना की परंपरा, पुरातात्विक साक्ष्यों में छिपा है इतिहास
Nov 15, 2026, 5:00:00 PM
भारत-सिंगापुर के बीच शिक्षा, रिसर्च और टेक्नोलॉजी पर बनी सहमति
भारत-सिंगापुर के बीच शिक्षा, रिसर्च और टेक्नोलॉजी पर बनी सहमति
Nov 15, 2026, 4:30:00 PM
विकास दर में 2027 में चीन से आगे रहेगा भारत, AI निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद
विकास दर में 2027 में चीन से आगे रहेगा भारत, AI निवेश 1.8 ट्रिलियन डॉलर रहने की उम्मीद
Nov 15, 2026, 4:00:00 PM
झारखंड स्थापना दिवस पर बिरसा मुंडा को नमन, श्रवण कुमार बोले- जल्द मिलेगी कुरमाली को पहचान
झारखंड स्थापना दिवस पर बिरसा मुंडा को नमन, श्रवण कुमार बोले- जल्द मिलेगी कुरमाली को पहचान
Nov 15, 2026, 3:45:00 PM
'पैसा आता-जाता रहेगा, मानसिक शांति सबसे जरूरी,' अक्षरा ने कहा- कैसे छठ पूजा ने बदली उनकी जिंदगी
'पैसा आता-जाता रहेगा, मानसिक शांति सबसे जरूरी,' अक्षरा ने कहा- कैसे छठ पूजा ने बदली उनकी जिंदगी
Nov 15, 2026, 3:30:00 PM
INDvsNZ : 'छठी मैया' टीम इंडिया पर मेहरबान, कम स्कोर को बचाकर 3-1 से जीती वनडे सीरीज
INDvsNZ : 'छठी मैया' टीम इंडिया पर मेहरबान, कम स्कोर को बचाकर 3-1 से जीती वनडे सीरीज
Nov 15, 2026, 3:23:00 PM
छठ महापर्व पर वैशाली पुलिस अलर्ट, सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट व भारी पुलिस बल तैनात, ट्रैफिक के लिए अलग से डिप्लॉयमेंट
छठ महापर्व पर वैशाली पुलिस अलर्ट, सभी घाटों पर मजिस्ट्रेट व भारी पुलिस बल तैनात, ट्रैफिक के लिए अलग से डिप्लॉयमेंट
Nov 15, 2026, 3:15:00 PM
मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन शुरू, नए प्रतीक चिह्न और ध्वज का हुआ औपचारिक अनावरण
मनीला में आसियान शिखर सम्मेलन शुरू, नए प्रतीक चिह्न और ध्वज का हुआ औपचारिक अनावरण
Nov 15, 2026, 3:00:00 PM