तेजस्वी यादव ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सीएम को घेरा, बोले- अब डबल इंजन सरकार जाने वाली है

तेजस्वी ने कहा कि, “20 साल से मुख्यमंत्री रहने के बावजूद नीतीश कुमार के पास कोई ठोस विजन नहीं है।

तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। रविवार को पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला।

प्रेस वार्ता की शुरुआत में तेजस्वी ने नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं, लेकिन इसके तुरंत बाद उन्होंने सरकार की नीतियों और वित्तीय प्रबंधन पर सवालों की बौछार कर दी। तेजस्वी ने कहा कि, “20 साल से मुख्यमंत्री रहने के बावजूद नीतीश कुमार के पास कोई ठोस विजन नहीं है। बिहार का कुल बजट 3 लाख 17 हज़ार करोड़ था, लेकिन अनुपूरक और अतिरिक्त प्रावधान जोड़कर इसे 3 लाख 95 हजार करोड़ तक पहुंचा दिया गया। इसमें से स्कीम के लिए 1 लाख 95 हजार करोड़ बचता है, उसमें भी कमिटेड अमाउंट शामिल है। अब सवाल यह है कि सरकार के पास राजस्व कितना है और उसे बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाए जा रहे हैं?”

तेजस्वी ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश दोनों की घोषणाओं को लेकर भी बड़ा सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि, “मई से सितंबर के बीच प्रधानमंत्री ने 1 लाख 15 हजार करोड़ की घोषणाएं कीं और नीतीश कुमार ने 50 हजार करोड़ की। संयुक्त रूप से देखें तो ये 7 लाख 8 हजार 729 करोड़ बनता है। इतना पैसा आएगा कहां से? इसका स्रोत जनता को बताया जाए।”

महिला योजनाओं को लेकर भी तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि 20 साल में महिलाओं को अब 10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। “अगर हिसाब लगाएं तो यह हर महीने 500 रुपये और हर दिन सिर्फ 1 रुपया बैठता है। क्या यह महिलाओं के साथ चतुराई नहीं है?”

तेजस्वी ने दावा किया कि उनकी सरकार बनने पर महिलाओं के खातों में हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। यह राशि वापिस नहीं ली जाएगी, बल्कि सम्मानजनक सहायता होगी।

भ्रष्टाचार के मुद्दे पर तेजस्वी और भी आक्रामक दिखे। उन्होंने नीतीश कुमार को “भ्रष्टाचार का धृतराष्ट्र” बताते हुए कहा कि अधिकारियों और इंजीनियरों के घरों से करोड़ों रुपये मिल रहे हैं, लेकिन कार्रवाई शून्य है। तेजस्वी ने चेतावनी दी कि वे जल्द ही मंत्रियों और अधिकारियों की संपत्ति, यहां तक कि विदेशों में छुपाए गए काले धन का भी खुलासा करेंगे।

तेजस्वी ने अंत में कहा, “बिहार भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के टाइम बम पर बैठा है। अब जनता भ्रष्ट नेताओं और अधिकारियों को सबक सिखाएगी।”

Trending News

अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
Oct 18, 2026, 9:15:00 AM
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
Oct 18, 2026, 8:54:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 8:44:00 AM
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
Oct 18, 2026, 8:44:00 AM
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
Oct 18, 2026, 8:36:00 AM
मिलावटी पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1420 किलोग्राम  मिलावटी पनीर जब्त
मिलावटी पनीर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 1420 किलोग्राम मिलावटी पनीर जब्त
Oct 18, 2026, 8:25:00 AM
पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा में दर्दनाक हादसा, 17 की मौत, दर्जनों घायल, राहत व बचाव कार्य जारी
पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा में दर्दनाक हादसा, 17 की मौत, दर्जनों घायल, राहत व बचाव कार्य जारी
Oct 17, 2026, 11:01:00 PM