डीजल चोरी के आरोप पर भड़के संजय जायसवाल- प्रशांत किशोर माफी मांगें, नहीं तो मानहानि का केस करूंगा

बीजेपी सांसद ने आज डीजल चोरी के आरोपों पर प्रेस कॉनफ्रेंस बुलाई. जहां उन्होंने तमाम जरूरी दस्तावेजों के साथ अपनी सफाई पेश की.

Sanjay Jaiswal

जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोरऔर बेतिया से बीजेपी सांसद संजय जायसवाल आमने-सामने आ गए हैं. बीजेपी सांसद ने आज डीजल चोरी के आरोपों पर प्रेस कॉनफ्रेंस बुलाई. जहां उन्होंने तमाम जरूरी दस्तावेजों के साथ अपनी सफाई पेश की. उन्होंने दावा किया कि उनके ऊपर लगे तमाम आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं. लिहाजा पीके को उनसे माफी मांगनी होगी.

बेतिया सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने बताया कि दो दिन पहले मेयर गरिमा देवी सिकारिया के पति रोहित सिकारिया उनके पास आए और सभी कागजात दिखाए. मेयर ने आठ बिंदुओं की जांच के लिए पत्र लिखा था लेकिन जब पटना से सीनियर आईएएस मनोज कुमार जांच करने आए तो पेट्रोल पंप पर डीजल चोरी का आरोप लगाए और उन्होंने 15 गाड़ियों में डीजल भराई में अनियमितता पर सवाल उठाए. जांच में 15 गाड़ियों में डीजल का बिल के साथ जीएसटी की मांग की, इस पर नगर निगम ने 5 बार बैठक कर पेट्रोल पंप बदलने की मांग की.

संजय जायसवाल ने सख्त तेवर में कहा कि नगर आवास विभाग का आईएएस मनोज कुमार नहीं जानता है कि पूरे देश में डीजल-पेट्रोल पर जीएसटी नहीं लगता है. इस अधिकारी के खिलाफ मैं दिल्ली तक जाऊंगा. वह आईएएस नहीं हो सकता है, वह प्रमोटी होगा नहीं तो 'गदहा' होगा.

संजय जायसवाल ने कहा कि उन पर जो आरोप लगाया गया है कि मेरा पेट्रोल पंप है या मेरा भाई के नाम है, यह दोनो गलत है. इसके साथ ही जो मुझ पर आरोप लगाया गया है कि पेट्रोल पंप के चलते एलाइनमेंट चेंज किया गया है, वह भी सरासर गलत है. उस पर हम राष्ट्रीय राजमार्ग से आरटीआई से जवाब मांगा है, जो बेबुनियाद है.

बेतिया सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल ने कहा कि मैंने पहले ही प्रशांत किशोर पर क्रिमिनल केस किया है. मेरे ऊपर लगे तमाम आरोप गलत है. लिहाजा उनको अपने दोनों आरोपों के लिए माफी मांगनी होगी. अगर वह माफी नहीं मांगते हैं तो जल्द ही मानहानि का भी मुकदमा करेंगे.

Trending News

मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
स्टील प्लांट का मुख्य गेट खुला, 150 जवान तैनात, जहरीली गैस के खतरे ने बढ़ाई प्रशासन की चिंता
Oct 18, 2026, 9:26:00 AM
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
हैदरनगर के दुर्गा पूजा पंडालों का DC और SP ने किया निरीक्षण
Oct 18, 2026, 9:15:00 AM
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार
Oct 18, 2026, 8:54:00 AM
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
यूपी: पूजा पंडाल के बाहर वीडियो देख रहे लोगों को कार ने रौंदा, 3 की मौत, कई घायल
Oct 18, 2026, 8:44:00 AM
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
ग्वालियर में दर्दनाक हादसा, बेकाबू ट्रक का कहर, 13 लोगों की मौत
Oct 18, 2026, 8:36:00 AM