पूर्व DGP के दामाद से रंगदारी मांगने वाला अपराधी मुठभेड़ में घायल, पटना STF की जवाबी फायरिंग में लगी गोली

पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना एसटीएफ और खगौल थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी मैनेजर राय से शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ हो गई

मुठभेड़

पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना एसटीएफ और खगौल थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधी मैनेजर राय से शुक्रवार की सुबह मुठभेड़ हो गई।  यह मुठभेड़ खगौल थाना क्षेत्र के खगौल लख के पास हुई, जहां अपराधी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।

मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से करीब छह राउंड गोलियां चलीं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली मैनेजर राय के पैर में लग गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे मौके पर ही काबू में लिया गया और तुरंत इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मैनेजर राय एक कुख्यात अपराधी है और उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी और अन्य गंभीर धाराओं में करीब 20 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बताया जा रहा है कि मैनेजर राय ने बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय के दामाद से रंगदारी की मांग की थी, जिसके बाद से वह पुलिस के रडार पर था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और उससे पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

घायल अपराधी की पहचान दीदारगंज निवासी मैनेजर राय के रूप में हुई है। मैनेजर राय 2022 में खगौल में हुई डॉ. मो. अनवर आलम की हत्याकांड में शामिल रहा है।

इसके अलावे रंगदारी, लूट और हत्या जैसे 12 से अधिक संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस को देखते ही अपराधी ने गोली चलाई, जिसके जवाब में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे घायल कर दिया

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM