CM सम्राट ने 'गन्ना विकास रथ-2026' का किया शुभारंभ, कहा- राज्य में 10 चीनी मिल हो गया है कार्यरत, जल्द शुरू होंगे 5 और

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष के सामने बने मंच से गन्ना उद्योग विभाग द्वारा आयोजित 'गन्ना विकास रथ-2026' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के लिए गन्ना विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

CM सम्राट ने 'गन्ना विकास रथ-2026' का किया शुभारंभ, कहा- राज्य में 10 चीनी मिल हो गया है कार्यरत, जल्द शुरू होंगे 5 और

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष के सामने बने मंच से गन्ना उद्योग विभाग द्वारा आयोजित 'गन्ना विकास रथ-2026' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों के लिए गन्ना विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में गन्ना किसानों की समृद्धि, गन्ना उत्पादन में वृद्धि और चीनी उद्योग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। राज्य में 10 चीनी मिल कार्यरत हो गया है, पांच और चीनी मिल जल्द शुरू किए जाएंगे।

सीएम सम्राट ने कहा- 'समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार' के संकल्प के साथ शुरू किया गया

सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि 'समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार' के संकल्प के साथ शुरू किया गया। यह अभियान किसानों तक आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक खेती और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। बिहार में नई चीनी मिलों की स्थापना और बंद पड़ी पुरानी चीनी मिलों के पुनरुद्धार के माध्यम से राज्य में चीनी उद्योग को सशक्त बनाया जाएगा। गन्ना खेती न केवल किसानों की आय बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है, बल्कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती और रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि 'गन्ना विकास रथ-2026' किसानों को आधुनिक तकनीक एवं सरकारी योजनाओं से जोड़ने के साथ-साथ बिहार में गन्ना उत्पादन और चीनी उद्योग के विकास को नई दिशा देगा।

गन्ना विकास रथ के माध्यम से किसानों को उन्नत गन्ना किस्मों, वैज्ञानिक खेती, जैविक खाद एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी

गन्ना विकास रथ के माध्यम से किसानों को उन्नत गन्ना किस्मों, वैज्ञानिक खेती, जैविक खाद एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। गन्ना यंत्रीकरण योजना के तहत कृषि यंत्रों पर अनुदान और मुख्यमंत्री गन्ना विकास कार्यक्रम के अंतर्गत प्रमाणित गन्ना बीज पर मिलने वाले अनुदान के प्रति भी किसानों को जागरूक किया जाएगा। नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए निःशुल्क गन्ना बीज की उपलब्धता की जानकारी भी दी जाएगी। 

डिजिटल तकनीक के उपयोग से किसानों को अधिक सुविधाजनक एवं सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं

डिजिटल तकनीक के उपयोग से किसानों को अधिक सुविधाजनक एवं सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। 'गन्ना ID' एवं 'गन्ना साथी' AI चैटबॉट के माध्यम से किसानों को डिजिटल सेवाओं से जोड़ने की पहल की गई है। इसके साथ ही किसान गोष्ठियों एवं नुक्कड़ नाटकों के जरिए किसानों के बीच जागरूकता और जनभागीदारी बढ़ाई जाएगी। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह व गन्ना उद्योग विभाग के सचिव धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Trending News

सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
सरकारी दवाओं की अवैध बिक्री पर विभाग की बड़ी कार्रवाई, राज्यभर में 40 से अधिक स्थानों पर छापेमारी
Nov 17, 2026, 9:26:00 PM
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
राज्यपाल से मिलकर BJP प्रतिनिधिमंडल ने की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच की मांग, जल्द हो पीड़िता की सुरक्षा और विधायक की गिरफ्तारी
Nov 17, 2026, 7:45:00 PM
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
Nov 17, 2026, 7:30:00 PM
के रवि कुमार ने कहा-  राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
के रवि कुमार ने कहा- राज्य के प्रत्येक पात्र भारतीय नागरिक को मतदाता सूची में नाम शामिल कराने का एक और अवसर
Nov 17, 2026, 7:15:00 PM
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
भारत की सौर ऊर्जा क्षमता 2014 से 62 गुना बढ़कर हुई 175 गीगावाट
Nov 17, 2026, 7:00:00 PM
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
वैश्विक बिहारी समुदाय से अपने पुराने सरकारी विद्यालयों के विकास में सहयोग की अपील करेगा शिक्षा विभाग
Nov 17, 2026, 6:58:00 PM
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
पटना समेत सभी जिला मुख्यालयों में शुरू हुई 'संकल्प संध्या'
Nov 17, 2026, 6:50:00 PM
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
Nov 17, 2026, 6:45:00 PM
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
सांध्यकालीन कक्षाओं में होमवर्क के साथ पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र भी हल कराएं : अपर मुख्य सचिव
Nov 17, 2026, 6:42:00 PM
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
INDvsNZ : '4 तेज गेंदबाज व एक स्पिनर', वेलिंगटन टेस्ट में भारत की प्लेइंग इलेवन पर कप्तान गिल का संकेत
Nov 17, 2026, 6:30:00 PM