एक्शन में पटना पुलिस, कई होटलों में ताबडतोड छापेमारी
राजधानी में पुलिस की मुस्तैदी से जुडी अहम खबर है। पुलिस ने बीती रात कई होटलों में ताबडतोड छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि इस प्रक्रिया में कई विसंगतियां और लापरवाही भी सामने आयी है। छापेमारी कोतवाली थाना अंतर्गत की गयी। इसमें पुलिस के कई सीनियर ऑफिसर और जवान शामिल थे।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी में पटना पुलिस ने बीती रात पूरे पटना के विभिन्न होटलों में छापेमारी की। इसके तहत राजधानी के अलग अलग इलाकों में ताबडतोड छापेमारी की गयी। इस अभियान में पुलिस की कई टीमें एक साथ लगी हुई थी। कोतवाली थाना अंतर्गत पटना जंक्शन स्थित कई होटलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि पटना सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी के नेतृत्व में यह छापेमारी की गई है। इस छापेमारी में होटल संचालकों के द्वारा की गयी लापरवाही की खबरें भी सामने आयी हैं। सेंट्रल एसपी ममता कल्याणी ने जानकारी दी कि इन होटलों में आगंतुकों के बारे में लिखे जाने वाले रजिस्टर को सही तरीके से मेंटेन नहीं किया गया है। कई होटलों के लाइसेंस को लेकर भी जांच पड़ताल की जा रही है। उन्होंने आगे बताया कि कई होटल मालिकों को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ किया जा रहा है।
वहीं मिली खबर के अनुसार बीती रात राजधानी के सिटी इलाके मालसलामी में गुरू के बाग इलाके में मारी गयी छापेमारी के दौरान अवैध गतिविधियों में लिप्त पांच युवतियों और 12 युवकों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने यह छापा मिली गुप्त सूचना के आधार पर की। पुलिस को मौके से अंग्रेजी शराब, आपत्तिजनक सामग्री और सेक्स वर्धक दवाएं मिली। इस बारे में सिटी के एसडीपीओ ने बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना से राजन की रिपोर्ट
Trending News