थाईलैंड में बनाई वीडियो, फिर किया ब्लैकमेल; जानिये क्या है मामला

थाईलैंड में बनाई वीडियो, फिर किया ब्लैकमेल; जानिये क्या है मामला

रांची के रातू क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय युवती ने शहर के एक बैंक कर्मचारी पर विदेश यात्रा के दौरान गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि थाईलैंड यात्रा के दौरान उसके साथ ब्लैकमेलिंग, मारपीट और यौन शोषण किया गया। इस संबंध में उसने कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पुलिस थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही रातू थाना में भी आवेदन देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, युवती 4 जुलाई 2026 को आरोपी मुकेश कुमार के साथ थाईलैंड घूमने गई थी। आरोप है कि पटाया के एक होटल में आरोपी ने उसकी जानकारी और सहमति के बिना स्नान के दौरान वीडियो बना लिया। बाद में उसी वीडियो का हवाला देकर उसे धमकाया गया और यौन संबंध बनाने के लिए दबाव डाला गया।

युवती का आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया, जिससे उसके शरीर पर चोटें आईं। उसने किसी तरह वहां से निकलकर स्थानीय पुलिस की सहायता ली और बैंकॉक हवाई अड्डे तक पहुंचने में सफल रही। इसके बाद वह विमान से कोलकाता लौटी।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि कोलकाता हवाई अड्डे पर पहुंचने के बाद घटना के मानसिक तनाव के कारण उसे पैनिक अटैक आया। वहां तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई। युवती ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच, मेडिकल परीक्षण और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस दोनों शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Trending News

बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
Sep 01, 2026, 5:42:00 PM