अफीम की खेप ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही नेटवर्क

अफीम की खेप ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही नेटवर्क
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 15, 2026, 7:19:00 AM

पलामू जिले की पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बडी कार्रवाई की है। पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के पास से प्रतिबंधित अफीम बरामद किया गया है। अब पुलिस इनके नेटवर्क को खंगाल रही है। मिली खबर के अनुसार पलामू पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर चियांकी तीनमुहान के पास वाहन जांच के दौरान दो तस्कर को दबोच लिया। इनके उपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

बताया जा रहा है कि पलामू पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 520 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। दोनों आरोपी सतबरवा की ओर से डालटनगंज की तरफ अफीम की खेप लेकर जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार जिले के एसपी को एक गुप्त सूचना मिली थी। जिसके बाद एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने चियांकी तीनमुहान के पास वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद पीले रंग के झोले से प्लास्टिक में लिपटा हुआ करीब 520 ग्राम अफीम बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय यादव (26 वर्ष), पिता स्वर्गीय सुकन यादव तथा ईश्वरी यादव (23 वर्ष), पिता केदार यादव, दोनों निवासी बरा, थाना पांकी, जिला पलामू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल, एक कीपैड मोबाइल तथा झारखंड में रजिस्टर्ड मोटरसाइकिल भी जब्त किया है। इस संबंध में सदर थाना कांड संख्या 79/2026 दर्ज करते हुए आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(b), 21(b), 22(b) एवं 29 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और मामले की जांच में जुटी है।

पलामू पुलिस ने आम नागरिकों से नशे और मादक पदार्थों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं भी मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी या सेवन की सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को जानकारी दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। 

पलामू से विकास कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

अफीम की खेप ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही नेटवर्क
अफीम की खेप ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही नेटवर्क
Jul 15, 2026, 7:19:00 AM
भूमि विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, एक की हालत गंभीर, दो हिरासत में
भूमि विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, एक की हालत गंभीर, दो हिरासत में
Jul 15, 2026, 7:11:00 AM
भूमि विवाद ने लिया खूनी रंग, छह लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन
भूमि विवाद ने लिया खूनी रंग, छह लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन
Jul 15, 2026, 6:58:00 AM
उत्तर प्रदेश में बोले मुकेश सहनी, आरक्षण नहीं तो वोट नहीं
उत्तर प्रदेश में बोले मुकेश सहनी, आरक्षण नहीं तो वोट नहीं
Jul 14, 2026, 7:58:00 PM
सहरसा एसपी का बडा कदम, एक साथ 107 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला
सहरसा एसपी का बडा कदम, एक साथ 107 पुलिस अधिकारियों का किया तबादला
Jul 14, 2026, 7:51:00 PM
जीआरपी व आरपीएफ की बड़ी उपलब्धि,15 किलो गांजा के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार
जीआरपी व आरपीएफ की बड़ी उपलब्धि,15 किलो गांजा के साथ हरियाणा का तस्कर गिरफ्तार
Jul 14, 2026, 7:44:00 PM
होनहारों के लिए बडी पहल, IIT चेन्नई और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच होगा समझौता
होनहारों के लिए बडी पहल, IIT चेन्नई और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच होगा समझौता
Jul 14, 2026, 7:37:00 PM
सोना सोबरन योजना के तहत बांटी गयी धोती, साड़ी और लुंगी, लाभार्थियों में हर्ष
सोना सोबरन योजना के तहत बांटी गयी धोती, साड़ी और लुंगी, लाभार्थियों में हर्ष
Jul 14, 2026, 7:22:00 PM
गरीबों तक पहुंचा सरकार का तोहफा, नावाडीह में बांटी गई धोती-साड़ी और लुंगी
गरीबों तक पहुंचा सरकार का तोहफा, नावाडीह में बांटी गई धोती-साड़ी और लुंगी
Jul 14, 2026, 7:21:00 PM
अवैध शराब के धंधे में हिस्सेदारी की मांग को लेकर हुई थी बंटी की हत्या: पटना पुलिस
अवैध शराब के धंधे में हिस्सेदारी की मांग को लेकर हुई थी बंटी की हत्या: पटना पुलिस
Jul 14, 2026, 7:15:00 PM