पुलिस का हथियार छिन भाग रहे बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

पुलिस का हथियार छिन भाग रहे बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 15, 2026, 9:43:00 AM

राज्य के खगड़िया जिले से बड़ी खबर है। यहां पुलिस और अपराधियों के बीच में एनकाउंटर होने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पुलिस की इस कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश की पहचान अखिलेश कुमार के रूप में हुई है। 

अब तक की मिली जानकारी के अनुसार जिले के बेलदौर थाना इलाके में कचरा भवन के पास पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी। इसी दरमियान एक बाइक पर सवार होकर के तीन संदिग्ध आते हुए दिखे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो तीनों पुलिस के साथ मारपीट करने लगे। बताया जा रहा है कि इसी बीच में अखिलेश नाम के एक बदमाश ने एक पुलिसकर्मी से उसका पिस्तौल और मोबाइल छीन लिया। इसके बाद तीनों वहां से फरार हो गए। इधर पुलिस जवानों ने इस बारे में पूरी जानकारी अपने आलाधिकारियों के दी। जिसके बाद एसटीएफ की टीम की मदद से अखिलेश को खोजने की कवायद शुरू हो गई।

कुछ देर की सर्च के बाद पुलिस ने अखिलेश नाम के बदमाश को पकड लिया। अखिलेश को पकड़ने के बाद पुलिस उसे अपने साथ लेकर के थाने आई। इसी बीच अखिलेश ने एक जवान की कमर से पिस्तौल निकाल कर भागने की कोशिश की। जिसके बाद पुलिस ने उसे पहले रोकने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि पुलिस की चेतावनी का अखिलेश पर कोई असर नहीं पडा और वह हथियार दिखाने लगा। इसी दौरान पुलिस की तरफ से फायरिंग की गई। गोली अखिलेश के पैर में लगी और वह गिर पड़ा। घायल बदमाश को इलाज के लिए पुलिस की अभिरक्षा में अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की पडताल में लगी हुई है।

Trending News

कोसी नदी के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि, तटबंध के अंदर बसे लोगों  की बढ़ी परेशानी
कोसी नदी के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि, तटबंध के अंदर बसे लोगों की बढ़ी परेशानी
Jul 15, 2026, 10:12:00 AM
थाईलैंड में बनाई वीडियो, फिर किया ब्लैकमेल; जानिये क्या है मामला
थाईलैंड में बनाई वीडियो, फिर किया ब्लैकमेल; जानिये क्या है मामला
Jul 15, 2026, 10:06:00 AM
रिश्वत मांगने का आरोप, बाजपट्टी के सीओ को निगरानी की टीम ने किया गिरफ्तार
रिश्वत मांगने का आरोप, बाजपट्टी के सीओ को निगरानी की टीम ने किया गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 9:54:00 AM
बड़ी खबर : आजसू नेता अजहर इस्लाम के घर तड़के छापा
बड़ी खबर : आजसू नेता अजहर इस्लाम के घर तड़के छापा
Jul 15, 2026, 9:52:00 AM
केरेडारी के विकास को लेकर भाजपा नेताओं की पहल, अब दिल्ली कूच की तैयारी
केरेडारी के विकास को लेकर भाजपा नेताओं की पहल, अब दिल्ली कूच की तैयारी
Jul 15, 2026, 9:49:00 AM
पुलिस का हथियार छिन भाग रहे बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
पुलिस का हथियार छिन भाग रहे बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 15, 2026, 9:43:00 AM
विषाक्त भोजन खाने से बीमार हुई छात्राएं, मचा हडकंप, ईलाज जारी
विषाक्त भोजन खाने से बीमार हुई छात्राएं, मचा हडकंप, ईलाज जारी
Jul 15, 2026, 9:32:00 AM
एक्शन में पटना पुलिस, कई होटलों में ताबडतोड छापेमारी
एक्शन में पटना पुलिस, कई होटलों में ताबडतोड छापेमारी
Jul 15, 2026, 9:22:00 AM
अफीम की खेप ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही नेटवर्क
अफीम की खेप ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही नेटवर्क
Jul 15, 2026, 7:19:00 AM
भूमि विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, एक की हालत गंभीर, दो हिरासत में
भूमि विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, एक की हालत गंभीर, दो हिरासत में
Jul 15, 2026, 7:11:00 AM