बड़ी खबर : आजसू नेता अजहर इस्लाम के घर तड़के छापा

बड़ी खबर : आजसू नेता अजहर इस्लाम के घर तड़के छापा

आज अहले सुबह झारखंड के राजनीतिक हलकों में उस समय हलचल मच गई, जब आजसू नेता एवं 2024 विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी रहे अजहर इस्लाम के आवास पर छापेमारी की कार्रवाई शुरू हुई। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी देखी गई, जिससे इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई।

जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जानकीनगर स्थित उनके आवास पर की गई। मौके पर पहुंचे अधिकारी घर के भीतर जांच-पड़ताल में जुटे रहे, हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि छापेमारी किस एजेंसी द्वारा की जा रही है और इसका संबंध किस मामले से है। प्रशासन की ओर से भी फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

अजहर इस्लाम वर्ष 2024 के विधानसभा चुनाव में ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरे थे। उस चुनाव में उन्हें पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की पत्नी निशात आलम के हाथों 86,029 मतों के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। फिलहाल छापेमारी की कार्रवाई जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही इस पूरे मामले की वास्तविक वजह सामने आने की संभावना है। प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।

Trending News

बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
बिहार में स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा तक एआई आधारित शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा: शिक्षा मंत्री
Sep 01, 2026, 8:33:00 PM
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने दी जानकारी, पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का होगा आयोजन
Sep 01, 2026, 8:25:00 PM
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
शिक्षा मंत्री ने दी बडी जानकारी, ऐसे शिक्षकों का नहीं होगा तबादला
Sep 01, 2026, 8:20:00 PM
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
मथुरा में मुकेश सहनी का पैदल मार्च, योगी सरकार को दी 24 घंटे की मोहलत
Sep 01, 2026, 8:16:00 PM
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
भारत में पहली बार खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान, बुमराह की वापसी
Sep 01, 2026, 7:26:00 PM
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
एशियाई रग्बी मंच पर बिहार की बड़ी दस्तक, भारतीय टीम में आठ खिलाड़ी
Sep 01, 2026, 6:16:00 PM
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
2.62 करोड़ से अधिक प्लॉट का हो रहा डिजिटल क्रॉप सर्वे, 30 सितंबर तक सर्वे पूरा करने का लक्ष्य
Sep 01, 2026, 6:08:00 PM
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
झरिया पुनर्वास में तेजी लाने की कवायद, बेलगड़िया शिफ्टिंग पर PM के सलाहकार की अहम बैठक
Sep 01, 2026, 6:02:00 PM
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
चौबीस घंटे से लापता था अधेड, तालाब में मिला शव
Sep 01, 2026, 5:53:00 PM
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
यूजीसी कानून का विरोध, सवर्ण समाज ने किया मार्च, 'रोल बैक' की उठी मांग
Sep 01, 2026, 5:42:00 PM