विषाक्त भोजन खाने से बीमार हुई छात्राएं, मचा हडकंप, ईलाज जारी

विषाक्त भोजन खाने से बीमार हुई छात्राएं, मचा हडकंप, ईलाज जारी
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 15, 2026, 9:32:00 AM

राज्य के पूर्वी चंपारण जिले से बड़ी खबर है। यहां कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बड़ी लापरवाही की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इस विद्यालय में रात्रि भोजन के दौरान छात्राओं की थाली में छिपकली के मिलने से हड़कंप मच गया। खबर यह भी है कि विषाक्त भोजन खाने से आधा दर्जन से भी ज्यादा छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार हो गई है। सभी का इलाज कराया जा रहा है। 

अब तक की मिली खबर के अनुसार पूर्वी चंपारण जिले के संग्रामपुर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस विद्यालय में रात्रि भोजन के दौरान खाना खाने से आधा दर्जन से भी ज्यादा छात्राएं फूड प्वाइजनिंग की शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि इन छात्रों की थाली में छिपकली मिली थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार भोजन करते ही छात्राओं की जी मचलने लगा साथ ही पेट में दर्द होने की शिकायत सामने आने लगी। एक के बाद एक कई छात्राओं में ऐसे लक्षण सामने आने के बाद वहां अफरातफरी मच गयी।

इधर छात्राओं के बीमार होने की खबर सामने आते ही हडकंप मच गया। आनन फानन में सभी बीमार छात्राओं को संग्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एडमिट कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद कुछ छात्राओं की हालात को गंभीर देखते हुए उन्हें मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना सामने आते ही विद्यालय परिसर में अफरा तफरी मच गई। इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों और स्थानीय लोगों ने विद्यालय में मिलने वाली भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल भी उठा दिए। फिलहाल सभी छात्राओं कर इलाज चल रहा है। जबकि शिक्षा विभाग पूरे मामले की जांच में जुट गया है। 

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट

Trending News

कोसी नदी के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि, तटबंध के अंदर बसे लोगों  की बढ़ी परेशानी
कोसी नदी के जल स्तर में लगातार हो रही वृद्धि, तटबंध के अंदर बसे लोगों की बढ़ी परेशानी
Jul 15, 2026, 10:12:00 AM
थाईलैंड में बनाई वीडियो, फिर किया ब्लैकमेल; जानिये क्या है मामला
थाईलैंड में बनाई वीडियो, फिर किया ब्लैकमेल; जानिये क्या है मामला
Jul 15, 2026, 10:06:00 AM
रिश्वत मांगने का आरोप, बाजपट्टी के सीओ को निगरानी की टीम ने किया गिरफ्तार
रिश्वत मांगने का आरोप, बाजपट्टी के सीओ को निगरानी की टीम ने किया गिरफ्तार
Jul 15, 2026, 9:54:00 AM
बड़ी खबर : आजसू नेता अजहर इस्लाम के घर तड़के छापा
बड़ी खबर : आजसू नेता अजहर इस्लाम के घर तड़के छापा
Jul 15, 2026, 9:52:00 AM
केरेडारी के विकास को लेकर भाजपा नेताओं की पहल, अब दिल्ली कूच की तैयारी
केरेडारी के विकास को लेकर भाजपा नेताओं की पहल, अब दिल्ली कूच की तैयारी
Jul 15, 2026, 9:49:00 AM
पुलिस का हथियार छिन भाग रहे बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
पुलिस का हथियार छिन भाग रहे बदमाश का एनकाउंटर, पैर में लगी गोली
Jul 15, 2026, 9:43:00 AM
विषाक्त भोजन खाने से बीमार हुई छात्राएं, मचा हडकंप, ईलाज जारी
विषाक्त भोजन खाने से बीमार हुई छात्राएं, मचा हडकंप, ईलाज जारी
Jul 15, 2026, 9:32:00 AM
एक्शन में पटना पुलिस, कई होटलों में ताबडतोड छापेमारी
एक्शन में पटना पुलिस, कई होटलों में ताबडतोड छापेमारी
Jul 15, 2026, 9:22:00 AM
अफीम की खेप ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही नेटवर्क
अफीम की खेप ले जाते दो तस्कर गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही नेटवर्क
Jul 15, 2026, 7:19:00 AM
भूमि विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, एक की हालत गंभीर, दो हिरासत में
भूमि विवाद में जमकर चले लाठी डंडे, एक की हालत गंभीर, दो हिरासत में
Jul 15, 2026, 7:11:00 AM