केरेडारी के विकास को लेकर भाजपा नेताओं की पहल, अब दिल्ली कूच की तैयारी

केरेडारी के विकास को लेकर भाजपा नेताओं की पहल, अब दिल्ली कूच की तैयारी

हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड के समग्र विकास को लेकर भाजपा नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है। वरिष्ठ भाजपा नेता सह जिला कार्य समिति सदस्य महेंद्र सिंह के नेतृत्व में जनहित से जुड़ी पांच प्रमुख मांगों को लेकर प्रशासन और सरकार पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है।

भाजपा नेताओं ने प्रखंड के विकास के लिए वाईपास सड़क निर्माण, आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्वस्थ केंद्र की स्थापना, उप डाक घर चालू करने का,डिग्री कॉलेज की स्थापना, कोल कंपनी से विस्थापितों को उचित मुआवजा एवं स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराना तथा उपखनन को जल्द चालू करना जैसी मांगें उठाई हैं।

  इस पहल के नेतृत्वकर्ता वरिष्ठ भाजपा नेता महेंद्र सिंह ने कहा कि केरेडारी का विकास हमारी प्राथमिकता है। इन मांगों को लेकर हम हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे। जरूरत पड़ी तो दिल्ली तक भी जाएंगे। वहीं भाजपा नेता नारायण यादव ने कहा कि आज केरेडारी की जनता बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। हमारी मांगें जायज हैं और इन्हें पूरा कराना ही हमारा लक्ष्य है। इन मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए मुख्य रूप से भाजपा नेता प्रकाश गुप्ता, सुनील कुमार ठाकुर, राजीव कुमार, महेंद्र महतो, नागेश्वर महतो, महेंद्र सिंह, तेजो साव, नकुल साव, राजिंदर सिंह, बहादुर राम, नारायण साव, टिकान महतो, विकाश जायसवाल, संजय ओझा, रूपन गंझु एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता लगातार सहयोगी के रूप में लगे हुए हैं। सभी नेताओं का प्रयास है कि इस कार्य को सफल बनाया जाए।

इन मांगों को लेकर झारखंड के राज्यपाल, मुख्यमंत्री, हजारीबाग सांसद, बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक, हजारीबाग उपायुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया है। इन मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने के लिए कर्णपुरा विस्थापित प्रभावित संघर्ष समिति का भी गठन किया गया है। अब सभी नेता इन मांगों को लेकर दिल्ली जाने के लिए भी समय और रणनीति तय करने में प्रयासरत हैं।

हजारीबाग से सुनील कुमार ठाकुर की रिपोर्ट

Trending News

फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
फिल्म स्टार टाइगर श्रॉफ पर हमला, मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 8:29:00 PM
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
स्मृति सिन्हा: भोजपुरी सिनेमा की वह नायिका, जिसने सादगी को बनाया अपनी पहचान
Oct 18, 2026, 5:44:00 PM
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
दो साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, 48 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार, DMCH में बच्ची की हालत नाजुक
Oct 18, 2026, 5:07:00 PM
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
सीनियर महिला टी-20 टूर्नामेंट के लिए बिहार टीम की घोषणा, प्रगति सिंह को टीम की कमान
Oct 18, 2026, 4:21:00 PM
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
शनि मंदिर के बाबा की पिटाई, गाड़ी में तोड़फोड़! आरोपी को पकड़ते ही भीड़ ने भी पीटा
Oct 18, 2026, 3:55:00 PM
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
हेमंत सोरेन की माता रूपी सोरेन को योग गुरु बाबा रामदेव ने दी श्रद्धांजलि
Oct 18, 2026, 3:24:00 PM
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
सदर अस्पताल में ब्रेन हेमरेज से पीड़ित बुजुर्ग मरीज को मिला नया जीवन, लाखों के खर्च से बचा परिवार
Oct 18, 2026, 3:16:00 PM
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप : भारतीय महिला टीम में बिहार की रिया कुमारी का सेलेक्शन
Oct 18, 2026, 3:13:00 PM
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
सोशल मीडिया पर धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश, पूरन कुशवाहा पहुंचा हवालात
Oct 18, 2026, 3:10:00 PM
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
महाराजगंज में नवरात्रि की अष्टमी पर जरती मां मंदिर पहुंचे DM, मंदिरों के विकास को लेकर दिया बड़ा संकेत
Oct 18, 2026, 2:47:00 PM