पटना में प्रापर्टी डीलर को दोस्तों ने मारी चार गोलियां, गोलू यादव की मौके पर ही मौत

बिहार की राजधानी पटना में प्रापर्टी डीलर का मर्डर हो गया है। फुलवारी शरीफ में प्रॉपर्टी डीलर गोलू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पटना में प्रापर्टी डीलर को दोस्तों ने मारी चार गोलियां, गोलू यादव की मौके पर ही मौत

बिहार की राजधानी पटना में प्रापर्टी डीलर का मर्डर हो गया है।  फुलवारी शरीफ में प्रॉपर्टी डीलर गोलू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोलू यादव घटना से पहले अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब पार्टी में शामिल था।  इसके बाद उसे गोली मार दी गई। परिजनों ने गोलू यादव के साथ मौजूद दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

घटना फुलवारी शरीफ के करोड़ीचक इलाके की है। करौड़ीचक गांव में देर रात वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि चार-पांच युवक बैठकर  शराब पार्टी कर रहे थे। विवाद के बाद गोलू को ताबड़तोड़ चार गोलियां मारी गई। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

 घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।  मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं, ताकि हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। सिटी एसपी संकेत कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है। 

परिजनों ने गोलू यादव के साथ मौजूद दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के आरोप के बाद गोलू यादव के दोस्तों से जुड़े एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल करोड़ीचक इलाके में पुलिस जांच जारी है। 

Trending News

ओटीटी पर धमाल, दिखेंगी बैक टू बैक फिल्में और नयी सीरीज
ओटीटी पर धमाल, दिखेंगी बैक टू बैक फिल्में और नयी सीरीज
Aug 18, 2026, 12:26:00 PM
आज शाम जारी हो सकता है BPSC TRE-4 का  विज्ञापन,  STET अभ्यर्थी भी भर सकेंगे फॉर्म
आज शाम जारी हो सकता है BPSC TRE-4 का विज्ञापन, STET अभ्यर्थी भी भर सकेंगे फॉर्म
Aug 18, 2026, 11:54:00 AM
हनीमून पर पीरियड आने से नाराज पति ने पत्नी को पीटा, गला दबाकर हत्या की कोशिश, 40 लाख...
हनीमून पर पीरियड आने से नाराज पति ने पत्नी को पीटा, गला दबाकर हत्या की कोशिश, 40 लाख...
Aug 18, 2026, 11:41:00 AM
ट्रेनिंग पूरी,18 आइएएस अधिकारियों की हुई पहली तैनाती
ट्रेनिंग पूरी,18 आइएएस अधिकारियों की हुई पहली तैनाती
Aug 18, 2026, 11:37:00 AM
कोर्ट में हिंसा बर्दाश्त नहीं! हाईकोर्ट ने जजों की सुरक्षा पर दिया बड़ा निर्देश
कोर्ट में हिंसा बर्दाश्त नहीं! हाईकोर्ट ने जजों की सुरक्षा पर दिया बड़ा निर्देश
Aug 18, 2026, 11:26:00 AM
नहीं खुला चांसलर पोर्टल, विज्ञान के छात्र नामांकन से वंचित, कॉलेज ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
नहीं खुला चांसलर पोर्टल, विज्ञान के छात्र नामांकन से वंचित, कॉलेज ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
Aug 18, 2026, 11:20:00 AM
भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच में बड़ा हादसा, खिलाड़ी की गर्दन में लगी गेंद, अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच में बड़ा हादसा, खिलाड़ी की गर्दन में लगी गेंद, अस्पताल में भर्ती
Aug 18, 2026, 11:15:00 AM
गुमला में JJMP पर बड़ा प्रहार, 5 लाख का इनामी कमांडर समेत 4 गिरफ्तार
गुमला में JJMP पर बड़ा प्रहार, 5 लाख का इनामी कमांडर समेत 4 गिरफ्तार
Aug 18, 2026, 11:10:00 AM
पटना में प्रापर्टी डीलर को दोस्तों ने मारी चार गोलियां, गोलू यादव की मौके पर ही मौत
पटना में प्रापर्टी डीलर को दोस्तों ने मारी चार गोलियां, गोलू यादव की मौके पर ही मौत
Aug 18, 2026, 11:04:00 AM
संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, हत्या या हादसा? उलझी पुलिस!
संदिग्ध अवस्था में युवक की मौत, हत्या या हादसा? उलझी पुलिस!
Aug 18, 2026, 10:44:00 AM