नहीं खुला चांसलर पोर्टल, विज्ञान के छात्र नामांकन से वंचित, कॉलेज ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

नहीं खुला चांसलर पोर्टल, विज्ञान के छात्र नामांकन से वंचित, कॉलेज ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

पलामू जिले में सत्र 2026-30 में विज्ञान संकाय में नामांकन से वंचित इंटरमीडिएट उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के समर्थन में एके सिंह कॉलेज, जपला में हस्ताक्षर अभियान शुरू किया गया है। कॉलेज के प्राचार्य के अनुसार विश्वविद्यालय के तानाशाही रवैये के कारण चांसलर पोर्टल के नहीं खुलने तथा छात्र-विरोधी रवैये के कारण विज्ञान संकाय में नामांकन के इच्छुक कई विद्यार्थी शिक्षा के अधिकार से वंचित हो गए हैं।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ.रामसुभग सिंह द्वारा दी गयी सूचना में बताया गया है कि इन छात्रों की आवाज राज्यपाल, मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री तक पहुंचाने के उद्देश्य से 17 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक कॉलेज परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों, अभिभावकों एवं आम लोगों से इस अभियान से जुड़कर अपनी मांग के समर्थन में हस्ताक्षर करने की अपील की है।

प्राचार्य ने कहा कि नामांकन से वंचित छात्रों के हित में यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्रों के शिक्षा के अधिकार की रक्षा और उनकी मांग को सरकार एवं विश्वविद्यालय स्तर तक पहुंचाना अभियान का मुख्य उद्देश्य है। कॉलेज प्रबंधन ने इसे छात्रों के हित में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से अभियान को सफल बनाने की अपील की है।

पलामू से विकाश कश्यप की रिपोर्ट

Trending News

पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM
दारोगा जी गए थाना रपट लिखाने!, चौकीदार के घर के बगल में हो गई चोरी
दारोगा जी गए थाना रपट लिखाने!, चौकीदार के घर के बगल में हो गई चोरी
Oct 15, 2026, 6:50:00 PM
महावीरी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, अश्लीलता व डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
महावीरी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, अश्लीलता व डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
Oct 15, 2026, 6:33:00 PM