हनीमून पर पीरियड आने से नाराज पति ने पत्नी को पीटा, गला दबाकर हत्या की कोशिश, 40 लाख...

रामगढ़ताल क्षेत्र की 28 वर्षीय महिला ने पति और ससुरालवालों पर गंभीर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, शादी के बाद पति उसे हनीमून मनाने अंडमान-निकोबार ले गया। वहां पीरियड आने और तेज दर्द होने पर पति भड़क गया।

हनीमून पर पीरियड आने से नाराज पति ने पत्नी को पीटा, गला दबाकर हत्या की कोशिश, 40 लाख...

गोरखपुर। रामगढ़ताल क्षेत्र की 28 वर्षीय महिला ने पति और ससुरालवालों पर गंभीर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, शादी के बाद पति उसे हनीमून मनाने अंडमान-निकोबार ले गया। वहां पीरियड आने और तेज दर्द होने पर पति भड़क गया। होटल के कमरे में उसके साथ मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। होटल कर्मचारियों के हस्तक्षेप के बाद उसकी जान बच सकी।

महिला का आरोप है कि शादी के महज 45 दिन बाद ही उसे ससुराल से निकाल दिया गया। साथ ही मायके से मिले करीब 40 लाख रुपये के दहेज और सामान को भी ससुरालवालों ने वापस नहीं किया। करीब तीन साल तक थाने के चक्कर लगाने के बाद भी सुनवाई न होने पर उसने एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर रामगढ़ताल थाने में शनिवार रात करीब नौ बजे दिल्ली के गाजीपुर थाना क्षेत्र निवासी पति निखिल मिश्रा, सास संजू मिश्रा और ननद नेहा पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

दिल्ली के मैरिज लॉन में हुई थी शादी

महिला के अनुसार, उसकी शादी निखिल मिश्रा से 30 मई 2023 को हुई थी। ससुरालवालों की इच्छा के अनुसार शादी का कार्यक्रम दिल्ली के पटपड़गंज स्थित एक मैरिज लॉन में हुआ था। इससे पहले 30 अप्रैल 2023 को गोरखपुर के एक मैरिज हाल में गोदभराई की रस्म हुई थी। इसमें निखिल समेत उसके परिवार के लोग दिल्ली से आए थे।

महिला का आरोप है कि गोदभराई के दौरान ससुरालवालों ने कहा था कि जो भी सामान दिया जाए, वह ब्रांडेड होना चाहिए। इसके बाद उसके पिता ने 20 लाख रुपये नकद, हुंडई वेन्यू कार समेत करीब 40 लाख रुपये का दहेज दिया।

हनीमून के दौरान बिगड़ी बात

महिला ने बताया कि 2 जून 2023 को विदा होकर वह ससुराल पहुंची। वहां भी दहेज के सामान को लेकर उसे ताने और अपमान सहना पड़ा। इसके बाद पति 4 से 12 जुलाई 2023 के बीच उसे अंडमान-निकोबार हनीमून पर ले गया।

महिला के मुताबिक, वहां उसे पीरियड आ गया। तेज पेट दर्द और अधिक रक्तस्राव के कारण वह रोने लगी। आरोप है कि यह देखकर पति नाराज हो गया और लात-मुक्कों व थप्पड़ों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पर उसने गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की।

महिला के अनुसार, कमरे से शोर सुनकर होटल कर्मचारी दरवाजा खटखटाने लगे। इससे पति डर गया और उसे छोड़ दिया। इसके बाद पति ने उसके पिता को फोन कर गाली-गलौज की और कहा कि अपनी बेटी को दिल्ली आकर ले जाएं, वह उसके साथ नहीं रहेगा।

45 दिन बाद ही घर से निकाला

महिला किसी तरह दिल्ली स्थित ससुराल पहुंची और सास को अंडमान में हुई घटना की जानकारी दी। आरोप है कि सास और ननद ने पति का पक्ष लेते हुए उसके साथ दुर्व्यवहार और प्रताड़ना शुरू कर दी। महिला के मुताबिक, शादी के महज 45 दिन बाद 14 जुलाई 2023 को उसे घर से निकाल दिया गया।

उसके पिता बेटी को लेकर ससुराल पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन आरोप है कि उनके साथ भी अभद्रता कर उन्हें वहां से निकाल दिया गया।

महिला का आरोप है कि घर से निकाले जाने के बाद भी ससुरालवालों ने दहेज का सामान वापस नहीं किया। पति पर व्हाट्सएप के जरिए आए दिन जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

एसएसपी के निर्देश पर दर्ज हुई एफआईआर

महिला के अनुसार, वह करीब तीन साल तक न्याय की उम्मीद में थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने एसएसपी से प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर रामगढ़ताल पुलिस ने शनिवार रात पति निखिल मिश्रा, सास संजू मिश्रा और ननद नेहा पांडेय के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

रामगढ़ताल थाना प्रभारी श्यामा नंद राय ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सुनील कुमार यादव को सौंपी गई है। जांच में सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अनूप नारायण सिंह 

Trending News

JSSC-CGL पर सरकार के फैसले से ASO परेशान, नौकरी बचाने के लिए संघ ने कसी कमर
JSSC-CGL पर सरकार के फैसले से ASO परेशान, नौकरी बचाने के लिए संघ ने कसी कमर
Aug 18, 2026, 1:00:00 PM
छात्रों पर AK-47, कमांड-चेन की पड़ताल, तेजस्वी यादव ने 15 सवालों से सम्राट सरकार को घेरा
छात्रों पर AK-47, कमांड-चेन की पड़ताल, तेजस्वी यादव ने 15 सवालों से सम्राट सरकार को घेरा
Aug 18, 2026, 12:52:00 PM
यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुडे संदिग्ध को किया गिरफ्तार
यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुडे संदिग्ध को किया गिरफ्तार
Aug 18, 2026, 12:41:00 PM
शिलान्यास करने पहुंचे वीसी का विरोध, गाड़ी के आगे लेट गए छात्र, ABVP-NSUI और लेफ्ट-RJD समर्थक आमने-सामने
शिलान्यास करने पहुंचे वीसी का विरोध, गाड़ी के आगे लेट गए छात्र, ABVP-NSUI और लेफ्ट-RJD समर्थक आमने-सामने
Aug 18, 2026, 12:29:00 PM
ओटीटी पर धमाल, दिखेंगी बैक टू बैक फिल्में और नयी सीरीज
ओटीटी पर धमाल, दिखेंगी बैक टू बैक फिल्में और नयी सीरीज
Aug 18, 2026, 12:26:00 PM
आज शाम जारी हो सकता है BPSC TRE-4 का  विज्ञापन,  STET अभ्यर्थी भी भर सकेंगे फॉर्म
आज शाम जारी हो सकता है BPSC TRE-4 का विज्ञापन, STET अभ्यर्थी भी भर सकेंगे फॉर्म
Aug 18, 2026, 11:54:00 AM
हनीमून पर पीरियड आने से नाराज पति ने पत्नी को पीटा, गला दबाकर हत्या की कोशिश, 40 लाख...
हनीमून पर पीरियड आने से नाराज पति ने पत्नी को पीटा, गला दबाकर हत्या की कोशिश, 40 लाख...
Aug 18, 2026, 11:41:00 AM
ट्रेनिंग पूरी,18 आइएएस अधिकारियों की हुई पहली तैनाती
ट्रेनिंग पूरी,18 आइएएस अधिकारियों की हुई पहली तैनाती
Aug 18, 2026, 11:37:00 AM
कोर्ट में हिंसा बर्दाश्त नहीं! हाईकोर्ट ने जजों की सुरक्षा पर दिया बड़ा निर्देश
कोर्ट में हिंसा बर्दाश्त नहीं! हाईकोर्ट ने जजों की सुरक्षा पर दिया बड़ा निर्देश
Aug 18, 2026, 11:26:00 AM
नहीं खुला चांसलर पोर्टल, विज्ञान के छात्र नामांकन से वंचित, कॉलेज ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
नहीं खुला चांसलर पोर्टल, विज्ञान के छात्र नामांकन से वंचित, कॉलेज ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान
Aug 18, 2026, 11:20:00 AM