गुमला में JJMP पर बड़ा प्रहार, 5 लाख का इनामी कमांडर समेत 4 गिरफ्तार

गुमला में JJMP पर बड़ा प्रहार, 5 लाख का इनामी कमांडर समेत 4 गिरफ्तार

गुमला पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन JJMP के खिलाफ अभियान चलाते हुए संगठन के एक इनामी सब-जोनल कमांडर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डुमरी थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई को पुलिस की अहम कामयाबी माना जा रहा है। गिरफ्तार रामदेव लोहरा पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।

पुलिस को रामदेव लोहरा के अकासी और जयरागी गांव के आसपास सक्रिय होने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि के बाद ऑपरेशन टीम ने इलाके में अभियान शुरू किया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रामदेव लोहरा के साथ संगठन से जुड़े तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार लोगों में लातेहार जिले के बिंगड़ा निवासी रामदेव लोहरा शामिल है, जिसे JJMP का सब-जोनल कमांडर बताया गया है। वहीं, लातेहार के कोने निवासी अरविंद नायक के एरिया कमांडर होने की जानकारी सामने आई है। लोहरदगा के किता मक्का निवासी मुनेश्वर सिंह को संगठन का सदस्य बताया गया है, जबकि गुमला के उजरा निवासी जितेंद्र लोहरा की भी गिरफ्तारी हुई है।

हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

कार्रवाई के बाद तलाशी के दौरान पुलिस को कई अत्याधुनिक हथियार और बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस मिले। बरामद हथियारों में AK-56, SLR और एक सेमी ऑटोमेटिक राइफल शामिल हैं। इसके अलावा AK-47 और अन्य हथियारों के कारतूस भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से संचार और डिजिटल उपकरण भी बरामद किए हैं। इनमें एक वॉकी-टॉकी, आठ मोबाइल फोन और एक वाई-फाई डोंगल शामिल है। इसके साथ ही JJMP और नक्सली गतिविधियों से संबंधित प्रतिबंधित पर्चे भी पुलिस के हाथ लगे हैं।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि संगठन के कितने सदस्य इलाके में सक्रिय हैं, हथियारों की आपूर्ति कहां से हो रही थी और गिरफ्तार आरोपियों का JJMP के अन्य कैडरों से किस तरह का संपर्क था। पुलिस को पूछताछ से संगठन के स्थानीय नेटवर्क और उसकी गतिविधियों से जुड़ी अहम जानकारी मिलने की उम्मीद है।

Trending News

पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
पांच साल पहले लगाई गई टहनी बन गयी पेड़, उस पर लगे कद्दू जैसे फल बने आकर्षण का केंद्र
Oct 15, 2026, 7:51:00 PM
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
दुर्गा पूजा पंडाल में घुसा कैदी वाहन, दो महिलाएं घायल
Oct 15, 2026, 7:48:00 PM
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
20 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 15, 2026, 7:42:00 PM
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
कैदी वार्ड से फरार होने की कोशिश नाकाम! हत्या के आरोपी को पत्रकार ने दौड़कर पकड़ा
Oct 15, 2026, 7:32:00 PM
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
बिहार प्रदेश त्रिस्तरीय पंचायत एवं ग्राम कचहरी प्रतिनिधि महासंघ के सवाल, विभाग ने दी जानकारी
Oct 15, 2026, 7:29:00 PM
 झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
झामुमो नेताओं ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर जताया शोक
Oct 15, 2026, 7:21:00 PM
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
अवैध पार्किंग एवं यातायात नियमों के उल्लंघन पर होगी कार्रवाई, डीएम का निर्देश
Oct 15, 2026, 7:08:00 PM
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
समाज के लिए मिसाल हैं ये महिलाएं, सरकार से मिला सहारा तो लिख दी इबारत
Oct 15, 2026, 6:51:00 PM
दारोगा जी गए थाना रपट लिखाने!, चौकीदार के घर के बगल में हो गई चोरी
दारोगा जी गए थाना रपट लिखाने!, चौकीदार के घर के बगल में हो गई चोरी
Oct 15, 2026, 6:50:00 PM
महावीरी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, अश्लीलता व डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
महावीरी मेला को लेकर शांति समिति की बैठक, अश्लीलता व डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध
Oct 15, 2026, 6:33:00 PM