पटना हाईकोर्ट को मिला नया मुख्य न्यायाधीश, जस्टिस संगम कुमार साहू की नियुक्ति पर केंद्र की मुहर

न्यायपालिका के गलियारों से बड़ी खबर सामने आई है। पटना हाईकोर्ट को नया चीफ जस्टिस मिल गया है।

Patna High court

न्यायपालिका के गलियारों से बड़ी खबर सामने आई है। पटना हाईकोर्ट को नया चीफ जस्टिस मिल गया है। ओड़िशा हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस संगम कुमार साहू को पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यह नियुक्ति की है, जो पदभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी.

पटना हाईकोर्ट में लंबे समय से कार्यवाहक व्यवस्था चल रही थी। अब जस्टिस साहू की नियुक्ति से हाईकोर्ट को स्थायी नेतृत्व मिलेगा, जिससे न्यायिक और प्रशासनिक मामलों में तेजी आने की उम्मीद जताई जा रही है। इससे पहले, जस्टिस सुधीर सिंह कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में न्यायिक और प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल रहे थे।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 18 दिसंबर 2025 को अपनी बैठक में जस्टिस संगम कुमार साहू को पटना हाईकोर्ट के 47वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त करने की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजी थी. यह सिफारिश कई हाईकोर्ट्स में रिक्त पदों को भरने के लिए की गई थी.

जस्टिस संगम कुमार साहू का जन्म ओडिशा में हुआ. उन्होंने नुआबाजार हाई स्कूल से मैट्रिक, स्टीवर्ट साइंस कॉलेज कटक से आईएससी और बीएससी, उत्कल विश्वविद्यालय से एमए (अंग्रेजी एवं ओड़िया) तथा लॉ कॉलेज कटक से एलएलबी की डिग्री प्राप्त की

26 नवंबर 1989 को उन्होंने ओडिशा स्टेट बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकन कराया. उनका मुख्य कार्यक्षेत्र आपराधिक कानून और सेवा संबंधी मामले रहे. उन्होंने ओडिशा के विभिन्न जिला न्यायालयों, हाईकोर्ट, उपभोक्ता फोरम, एसएटी और सीएटी में प्रैक्टिस की. 2 जुलाई 2014 को वे ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने.

Trending News

जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
जब्ती मामले में फंसी पुलिस, गोपालगंज न्यायालय ने भोरे SHO समेत 4 अधिकारियों को किया समन
Sep 03, 2026, 7:09:00 PM
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
शिक्षकों के एआई संवर्द्धन के लिए गूगल इंडिया के साथ होगा समझौता, एमओयू पर होगा हस्ताक्षर
Sep 03, 2026, 7:05:00 PM
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
बक्सर में छात्राओं के साथ घृणित कृत्य पर शिक्षा मंत्री बेहद सख्त, एफआइआर दर्ज करने का निर्देश
Sep 03, 2026, 6:59:00 PM
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
गोपालगंज में हरियाणा STF और बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Sep 03, 2026, 6:45:00 PM
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात, दर्जनों घरों में घुसा बाढ़ का पानी, घर में कैद लोगों का रेस्क्यू
Sep 03, 2026, 6:42:00 PM
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
दो पत्नियों, चार बच्चों को छोड़ तीसरी महिला संग फरार हुआ पति, इंसाफ की गुहार लेकर थाने पहुंचीं दोनों पत्नियां
Sep 03, 2026, 6:24:00 PM
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
गंडक नदी में जलस्तर बढ़ने से कटाव जारी, कलेक्ट्रेट में हुई आपदा की मीटिंग
Sep 03, 2026, 6:15:00 PM
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
मोतिहारी चीनी मिल पर सियासी घमासान, पीके ने उठाया जमीन का मुद्दा
Sep 03, 2026, 5:40:00 PM
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
स्वराज पोस्ट क़ी खबर का बड़ा असर: फर्जी हाजिरी लगाकर विदेश घूम रही प्रधान शिक्षिका निलंबित, विभाग ने बैठाई जांच
Sep 03, 2026, 5:28:00 PM
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
पोस्टमार्टम रिपोर्ट तय वक्त पर जारी करने में देरी, अस्पताल उपाधीक्षक पर लगा जुर्माना
Sep 03, 2026, 5:24:00 PM