उपभोक्तागण कृपया ध्यान दें, 24 घंटे के लिए राज्य में बंद रहेगी यह अनिवार्य सेवा

उपभोक्तागण कृपया ध्यान दें, 24 घंटे के लिए राज्य में बंद रहेगी यह अनिवार्य सेवा

राज्य के बिजली विभाग से जुड़ी बेहद अहम खबर है। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार पूरे राज्य में बिजली के कंज्यूमर्स को अगले 24 घंटे तक आज रात से अगले 24 घंटे तक किसी भी तरह की ऑनलाइन डिजिटल सेवा नहीं मिल सकेगी। दरअसल भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और सुरक्षित तथा आधुनिक डिजिटल सेवा सुविधा प्रदान करने के लिए नए बिलिंग सिस्टम को लागू किया जा रहा है। इसी तकनीकी अपग्रेडेशन और मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली से जुड़ी तमाम डिजिटल सुविधाओं को 24 घंटे के लिए रोकने का फैसला लिया गया है। 

मिली खबर के अनुसार शनिवार की रात आठ बजे से अगले दिन यानी रविवार 28 जून की रात आठ बजे तक बिजली के कंज्यूमर्स से संबंधित सभी तरह की ऑनलाइन सेवाएं अस्थाई रूप से बंद कर दिए जाएंगे। इस 24 घंटे की अवधि में कंज्यूमर मोबाइल एप या फिर आधिकारिक वेबसाइट पर अपने बिल को नहीं देख पाएंगे और न ही पुराने बिल का भुगतान डिजिटल माध्यम से कर सकेंगे। हालांकि ऊर्जा विभाग की तरफ से यह राहत दी गई है कि मेंटेनेंस अवधि के दौरान यदि किसी स्मार्ट मीटर कंजूमर का बैलेंस खत्म हो जाता है और रिचार्ज नहीं हो पाता है तो उस स्थिति में उसके घर या प्रतिष्ठान की बिजली की आपूर्ति बाधित नहीं की जाएगी यानी उपभोक्ता का बैलेंस शून्य या फिर माइनस में रहेगा तो भी उसकी बिजली बाधित नहीं होगी। 

विभाग की तरफ से अपने सारे कंज्यूमर से यह अपील की गई है कि नई बिलिंग प्रणाली के अपग्रेडेशन को लेकर के 24 घंटे तक का जो वक्त है, इस वक्त में अपने धैर्य को बनाए रखें। रविवार की रात आठ बजे के बाद नई बिलिंग प्रणाली शुरू होते ही सभी सेवाएं पहले से बेहतर और ठीक तरीके से काम करने लगेंगी।

Trending News

कंडाबेर पंचायत के विभिन्न कर्मा अखाड़ों में सोनिया देवी ने बांटी खुशियां
कंडाबेर पंचायत के विभिन्न कर्मा अखाड़ों में सोनिया देवी ने बांटी खुशियां
Sep 23, 2026, 12:00:00 PM
कर्मा पूजा विसर्जन, हादसे में पांच लोग डूबे, हुई पहचान
कर्मा पूजा विसर्जन, हादसे में पांच लोग डूबे, हुई पहचान
Sep 23, 2026, 11:46:00 AM
बिग न्यूज: हैंड ग्रेनेड और हथियार के साथ दो गिरफ्तार, मची सनसनी
बिग न्यूज: हैंड ग्रेनेड और हथियार के साथ दो गिरफ्तार, मची सनसनी
Sep 23, 2026, 11:33:00 AM
अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ. विजय ने बदली सरकारी अस्पताल की तस्वीर, 8 हजार से अधिक मरीजों का सफल ऑपरेशन
अनुमंडलीय अस्पताल के डॉ. विजय ने बदली सरकारी अस्पताल की तस्वीर, 8 हजार से अधिक मरीजों का सफल ऑपरेशन
Sep 23, 2026, 11:26:00 AM
विसर्जन के दौरान हादसा, 3 बच्चियां डूबी, 2 को ग्रामीणों ने बचाया, एक की मौत
विसर्जन के दौरान हादसा, 3 बच्चियां डूबी, 2 को ग्रामीणों ने बचाया, एक की मौत
Sep 23, 2026, 11:04:00 AM
नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
नाले में मिला पुलिसकर्मी का शव, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
Sep 23, 2026, 9:38:00 AM
राजधानी में बडा हादसा, गंगा नदी में छह लोग डूबे, एक का शव बरामद, बचाव कार्य जारी
राजधानी में बडा हादसा, गंगा नदी में छह लोग डूबे, एक का शव बरामद, बचाव कार्य जारी
Sep 23, 2026, 8:52:00 AM
भूत प्रेत के चक्कर में महिला से मारपीट, हाथ तोड़ने का आरोप
भूत प्रेत के चक्कर में महिला से मारपीट, हाथ तोड़ने का आरोप
Sep 23, 2026, 8:40:00 AM
बधार में गिरा था विद्युत प्रवाहित तार, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
बधार में गिरा था विद्युत प्रवाहित तार, चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
Sep 23, 2026, 8:31:00 AM
कर्मा पूजा पर दर्दनाक हादसा, डूबने से तीन की मौत
कर्मा पूजा पर दर्दनाक हादसा, डूबने से तीन की मौत
Sep 23, 2026, 7:56:00 AM