छात्रों पर AK-47, कमांड-चेन की पड़ताल, तेजस्वी यादव ने 15 सवालों से सम्राट सरकार को घेरा

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने छात्र-छात्राओं को लेकर सम्राट सरकार से 15 सवाल पूछे हैं और बिहार सरकार से जवाब मांगा है। तेजस्वी यादव ने पूछा है-छात्रों पर गोलीबारी करने वाले सिपाही के पास AK-47 आई कैसे?

छात्रों पर AK-47, कमांड-चेन की पड़ताल, तेजस्वी यादव ने 15 सवालों से सम्राट सरकार को घेरा

बिहार में छात्रों और युवाओं के मुद्दे पर राजद ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 19 अगस्त को मार्च निकालने का ऐलान किया है। यह मार्च पटना में लोक भवन तक निकाला जाएगा। इसमें महागठबंधन के घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस बीच छात्र-छात्राओं को लेकर तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार से 15 सवाल पूछे हैं और बिहार सरकार से जवाब मांगा है।  तेजस्वी यादव ने पूछा है-छात्रों पर गोलीबारी करने वाले सिपाही के पास AK-47 आई कैसे? निलंबित सिपाही को AK-47 किस यूनिट या शस्त्रागार से जारी की गई? राज्य की जनता और खासकर युवाओं पूछना चाहते है कि इस मामले में मुख्यमंत्री क्यों चुप्पी साधे हुए हैं? 

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर छात्र-छात्राओं को लेकर सवालों की लिस्ट शेयर की है। जिसमें लिखा है-छात्र-छात्राओं के सवाल, सरकार दे जवाब!

1.छात्रों पर गोलीबारी करने वाले सिपाही के पास AK-47 आई कैसे? निलंबित सिपाही को AK-47 किस यूनिट या शस्त्रागार से जारी की गई?

2.हथियार जारी करने का आदेश किसने दिया? AK-47 जैसे आधुनिक हथियार के आवंटन की पूरी कमांड-चेन की भूमिका सामने आनी चाहिए।

3.आरोपित सिपाही किस यूनिट में तैनात था? क्या वह नियमित जिला पुलिस का हिस्सा था? क्या वह SP की सुरक्षा में तैनात था या STF/SIT जैसी विशेष इकाई से संबद्ध था?

4.क्या वह आतंकवाद-विरोधी ऑपरेशन से जुड़ा था? यदि वह विशेष बल का जवान था तो उसकी वास्तविक तैनाती और जिम्मेदारी क्या थी?

5.क्या इससे पूर्व कभी छात्र प्रदर्शन में AK-47 का इस्तेमाल हुआ था? सामान्य कानून-व्यवस्था या छात्र प्रदर्शन की ड्यूटी में इतनी मारक क्षमता वाले हथियार की जरूरत क्यों पड़ी?

6.क्या AK-47 लेकर भीड़ नियंत्रण की अनुमति थी? Crowd Management के SOP का पालन क्यों नहीं किया गया?

7.फायरिंग का आदेश किसने दिया? जिले के पुलिस अधीक्षक पर अभी तक कारवाई क्यों नहीं हुई?

8.कितनी गोलियां चलीं और कितने राउंड जारी हुए थे? हथियार के साथ जारी किए गए और इस्तेमाल हुए कारतूसों का हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए।

9.इस्तेमाल किए गए हथियार का बैलिस्टिक और फॉरेंसिक परीक्षण हुआ या नहीं?

10.क्या बॉडी कैमरा या वीडियो रिकॉर्डिंग उपलब्ध है? फायरिंग से ठीक पहले और बाद की पूरी गतिविधि सामने आनी चाहिए।

11.यदि AK-47 गलत ड्यूटी पर पहुंची तो केवल सिपाही को निलंबित करना पर्याप्त है या हथियार जारी करने वाले अधिकारी की भी जवाबदेही तय होगी?

12.कमांड-चेन की जांच होगी या नहीं? जांच केवल गोली चलाने वाले जवान तक सीमित न रहकर ऊपर के अधिकारियों तक क्यों नहीं पहुंचनी चाहिए?

13.AK-47 जैसे विशेष आधुनिक हथियार के लिए विशेष जिम्मेदारी होती है। इसके इस्तेमाल में प्रशिक्षण, आदेश और जवाबदेही तीनों महत्वपूर्ण हैं लेकिन इस घटना में वरीय अधिकारियों पर जवाबदेही तय क्यों नहीं हुई?

14.गृह विभाग की भूमिका और जिम्मेदारी क्या है? गृह विभाग को स्पष्ट करना चाहिए कि हथियारों की तैनाती और कानून-व्यवस्था की इस पूरी व्यवस्था की निगरानी कैसे होती है।

15.क्या इस नृशंस कांड की विभागीय जांच पर्याप्त होगी? क्या मामला केवल अनुशासनात्मक कार्रवाई तक सीमित रहेगा या स्वतंत्र जांच में हथियार आवंटन और कमांड-चेन की भी पड़ताल होगी?

राज्य की जनता और खासकर युवाओं पूछना चाहते है कि इस मामले में मुख्यमंत्री क्यों चुप्पी साधे हुए हैं?

Trending News

कांवड़ियों से अमर्यादित व्यवहार का वीडियो वायरल, दारोगा किशन कुमार निलंबित
कांवड़ियों से अमर्यादित व्यवहार का वीडियो वायरल, दारोगा किशन कुमार निलंबित
Aug 18, 2026, 2:24:00 PM
भूमि विवाद में हत्या, एक ही परिवार के सात लोगो को उम्रकैद
भूमि विवाद में हत्या, एक ही परिवार के सात लोगो को उम्रकैद
Aug 18, 2026, 2:15:00 PM
घूस लेते कैमरे में कैद हुए सिविल सर्जन, वीडियो हुआ वायरल
घूस लेते कैमरे में कैद हुए सिविल सर्जन, वीडियो हुआ वायरल
Aug 18, 2026, 2:13:00 PM
साइबर ठगी के खिलाफ स्कूल में जागरूकता अभियान, पुलिस ने छात्र-छात्राओं को बताए ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके
साइबर ठगी के खिलाफ स्कूल में जागरूकता अभियान, पुलिस ने छात्र-छात्राओं को बताए ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके
Aug 18, 2026, 1:54:00 PM
वेतन भुगतान समेत मांगों को लेकर सुरक्षा गार्डों का प्रदर्शन, राजकिशोर शर्मा के नेतृत्व में डीएम को सौंपा ज्ञापन
वेतन भुगतान समेत मांगों को लेकर सुरक्षा गार्डों का प्रदर्शन, राजकिशोर शर्मा के नेतृत्व में डीएम को सौंपा ज्ञापन
Aug 18, 2026, 1:16:00 PM
फांसी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! याचिका खारिज लेकिन विकल्पों पर विचार करने को कहा
फांसी पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला! याचिका खारिज लेकिन विकल्पों पर विचार करने को कहा
Aug 18, 2026, 1:14:00 PM
एलबी सिंह के रिश्तेदारों पर ED का शिकंजा, रिश्तेदारों के खातों में रोज 4 करोड़ का ट्रांजैक्शन
एलबी सिंह के रिश्तेदारों पर ED का शिकंजा, रिश्तेदारों के खातों में रोज 4 करोड़ का ट्रांजैक्शन
Aug 18, 2026, 1:08:00 PM
JSSC-CGL पर सरकार के फैसले से ASO परेशान, नौकरी बचाने के लिए संघ ने कसी कमर
JSSC-CGL पर सरकार के फैसले से ASO परेशान, नौकरी बचाने के लिए संघ ने कसी कमर
Aug 18, 2026, 1:00:00 PM
छात्रों पर AK-47, कमांड-चेन की पड़ताल, तेजस्वी यादव ने 15 सवालों से सम्राट सरकार को घेरा
छात्रों पर AK-47, कमांड-चेन की पड़ताल, तेजस्वी यादव ने 15 सवालों से सम्राट सरकार को घेरा
Aug 18, 2026, 12:52:00 PM
यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुडे संदिग्ध को किया गिरफ्तार
यूपी एटीएस की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुडे संदिग्ध को किया गिरफ्तार
Aug 18, 2026, 12:41:00 PM