भूमि विवाद में हत्या, एक ही परिवार के सात लोगो को उम्रकैद

राज्य के नवादा जिले से बडी खबर है। यहां अदालत ने भूमि विवाद के एक मामले में अपना फैसला सुनाया है। अदालत ने एक ही परिवार के सात सदस्यों को उम्र कैद की सजा सुनायी है।

भूमि विवाद में हत्या, एक ही परिवार के सात लोगो को उम्रकैद

राज्य के नवादा जिले से बडी खबर है। यहां अदालत ने भूमि विवाद के एक मामले में अपना फैसला सुनाया है। अदालत ने एक ही परिवार के सात सदस्यों को उम्र कैद की सजा सुनायी है। कोर्ट का फैसला आने के बाद अब हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है।

मिली खबर के अनुसार नवादा जिले से एक महत्वपूर्ण फैसला सामने आया है। भूमि विवाद में एक व्यक्ति की हत्या के मामले में सिविल कोर्ट ने एक ही परिवार के सात सदस्यों को सश्रम उम्रकैद की सजा सुनाई है। प्राप्त खबर के अनुसार जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय उमेश कुमार ने काशीचक थाना अंतर्गत दौलाचक निवासी अवधेश सिंह, उमेश सिंह, अरुण कुमार, श्रवण कुमार, कुंदन कुमार, अजय सिंह और तुलन कुमार को यह सजा दी। इनमें चार भाई और एक भाई के दो पुत्र शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि काशीचक थाना कांड संख्या-103/22 के अनुसार घटना चार साल पुरानी है। 2022 में 28 अप्रैल की संध्या की पूरी घटना बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार दौलाचक गांव निवासी त्रिपुरारी सिंह, चिमनी भट्टा के पास से गुजर रहे थे। तभी सातों आरोपियों ने उन पर ताबड़तोड़ गोली चलाई, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गए। इस घटना में मृतक की बहन रानी देवी ने मामला दर्ज कराया था।

चश्मदीद गवाहों के बयान और पुलिस साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने सभी को भारतीय दंड संहिता की हत्या धारा में सश्रम आजीवन कारावास व प्रत्येक पर 10 हजार रुपये अर्थदंड लगाया। आर्म्स एक्ट के तहत प्रत्येक को तीन वर्ष का कारावास और पांच हजार रुपये का जुर्माना भी सुनाया गया। अपर लोक अभियोजक अजीत कुमार ने अभियोजन पक्ष रखा। परिवार में सजा के बाद खलबली मच गई है।

Trending News

पटना को मिलने जा रहा नया IG, मनोज कुमार को मिलेगी कमान, विकास वैभव पर बड़ा फैसला
पटना को मिलने जा रहा नया IG, मनोज कुमार को मिलेगी कमान, विकास वैभव पर बड़ा फैसला
Aug 18, 2026, 3:29:00 PM
'बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था' तेजस्वी यादव पर गजब भड़के जीतन राम मांझी, लालू-राबड़ी को दे देंगें श्रद्धांजलि
'बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था' तेजस्वी यादव पर गजब भड़के जीतन राम मांझी, लालू-राबड़ी को दे देंगें श्रद्धांजलि
Aug 18, 2026, 3:08:00 PM
पूरे राज्य में लागू होगी वर्चुअल सुनवाई की सुविधा, ऐसा करने वाला पहला राज्य बनेगा बिहार
पूरे राज्य में लागू होगी वर्चुअल सुनवाई की सुविधा, ऐसा करने वाला पहला राज्य बनेगा बिहार
Aug 18, 2026, 2:57:00 PM
राज्यपाल से मिले शिक्षा मंत्री, शिक्षा को सशक्त बनाने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा
राज्यपाल से मिले शिक्षा मंत्री, शिक्षा को सशक्त बनाने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा
Aug 18, 2026, 2:53:00 PM
देश के टॉप-100 एसपी में धनबाद के SSP प्रभात कुमार शामिल
देश के टॉप-100 एसपी में धनबाद के SSP प्रभात कुमार शामिल
Aug 18, 2026, 2:43:00 PM
खोया फोन मिला तो खिल उठे चेहरे, ऑपरेशन मुस्कान में 651 मोबाइल बरामद
खोया फोन मिला तो खिल उठे चेहरे, ऑपरेशन मुस्कान में 651 मोबाइल बरामद
Aug 18, 2026, 2:37:00 PM
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा मामला: हिरासत में लिए गए पत्थलगड्डा के बीएसओ तेजनारायण पंडित
जेएसएससी सीजीएल परीक्षा मामला: हिरासत में लिए गए पत्थलगड्डा के बीएसओ तेजनारायण पंडित
Aug 18, 2026, 2:36:00 PM
कांवड़ियों से अमर्यादित व्यवहार का वीडियो वायरल, दारोगा किशन कुमार निलंबित
कांवड़ियों से अमर्यादित व्यवहार का वीडियो वायरल, दारोगा किशन कुमार निलंबित
Aug 18, 2026, 2:24:00 PM
भूमि विवाद में हत्या, एक ही परिवार के सात लोगो को उम्रकैद
भूमि विवाद में हत्या, एक ही परिवार के सात लोगो को उम्रकैद
Aug 18, 2026, 2:15:00 PM
घूस लेते कैमरे में कैद हुए सिविल सर्जन, वीडियो हुआ वायरल
घूस लेते कैमरे में कैद हुए सिविल सर्जन, वीडियो हुआ वायरल
Aug 18, 2026, 2:13:00 PM