पटना को मिलने जा रहा नया IG, मनोज कुमार को मिलेगी कमान, विकास वैभव पर बड़ा फैसला

बिहार सरकार ने सोमवार देर रात बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस बीच राजधानी पटना से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पटना के आईजी जितेंद्र राणा का ट्रांसफर होने जा रहा है।

पटना को मिलने जा रहा नया IG, मनोज कुमार को मिलेगी कमान, विकास वैभव पर बड़ा फैसला

बिहार सरकार ने सोमवार देर रात बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सम्राट सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है। ग्रामीण विकास, गृह, वित्त, निगरानी, मद्यनिषेध उत्पाद एवं निबंधन, समाज कल्याण, पीएचइडी और शिक्षा विभाग में नए सचिव की तैनाती हुई है। वहीं इस बीच राजधानी पटना से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पटना के आईजी जितेंद्र राणा का ट्रांसफर होने जा रहा है। उनकी जगह मनोज कुमार पटना के नए आईजी बन सकते हैं। आईजी विकास वैभव को पुलिस मुख्यालय, पटना बुलाया जा रहा है।  

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पटना के आईजी जितेंद्र राणा का तबादला होने जा रहा है। उनको दरभंगा भेजा जा रहा है। जितेंद्र राणा की जगह मनोज कुमार पटना के नए आईजी बन सकते हैं।  वहीं  मगध रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) विकास वैभव  का भी ट्रांसफर हो रहा है। विकास वैभव को पुलिस मुख्यालय, पटना बुलाया जा रहा है।  

वहीं सम्राट सरकार ने सीनियर आईएएस अधिकारियों के बाद 18 सीनियर आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। कई जिलों के एसपी बदल गए हैं। गृह विभाग विभाग की तरफ से तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है। AK 47 फायरिंग मामले में सीवान एसपी को भी हटाया गया है। सीवान के SP पूरण झा का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें पटना स्थित पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।  वहीं हृदय कांत को नालंदा का नया SP बनाया गया है। विनीत कुमार का सारण से तबादला कर उन्हें पुलिस अधीक्षक, आतंकवाद निरोधक दस्ता (ATS) की जिम्मेदारी दी गई है। रौशन कुमार को सारण का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। 

बता दें कि बिहार सरकार ने सोमवार देर रात बड़े स्तर पर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों की ट्रांसफर पोस्टिंग की है। ग्रामीण विकास, गृह, वित्त, निगरानी, मद्यनिषेध उत्पाद एवं निबंधन, समाज कल्याण, पीएचइडी और शिक्षा विभाग में नए सचिव की तैनाती हुई है। वहीं कई जिलों के डीएम बदले गए हैं। निदेशक खान मनेश कुमार मीणा को भोजपुर का डीएम बनाया गया है। सीतामढ़ी के डीएम रिची पांडेय को बेगूसराय का डीएम नियुक्त किया गया है। नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव विजय प्रकाश मीणा को सिवान का डीएम बनाया गया है।

भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को सीतामढ़ी का डीएम बनाया गया है। बिहार राज्य भवन निर्माण निगम के निदेशक कुमार अनुराग को कैमूर का डीएम नियुक्त किया गया है। इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ भोजपुर, बेगूसराय, सीतामढ़ी, सिवान और कैमूर जिलों में नए जिलाधिकारी पदभार संभालेंगे।

Trending News

BPSC TRE-4 का विज्ञापन जारी, एक सितंबर से ऑनलाइन आवेदन
BPSC TRE-4 का विज्ञापन जारी, एक सितंबर से ऑनलाइन आवेदन
Aug 18, 2026, 4:31:00 PM
विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने, समयबद्ध समाधान के लिए है विद्यार्थी सहयोग पोर्टल: सीएम
विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने, समयबद्ध समाधान के लिए है विद्यार्थी सहयोग पोर्टल: सीएम
Aug 18, 2026, 4:18:00 PM
 बिजली बिल में गड़बड़ी ? 17-22 अगस्त तक अपने सेक्शन ऑफिस में कराएं समाधान
बिजली बिल में गड़बड़ी ? 17-22 अगस्त तक अपने सेक्शन ऑफिस में कराएं समाधान
Aug 18, 2026, 4:13:00 PM
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: जागरूकता वाहन रैली का शुभारंभ, 98000 तक आर्थिक सहायता
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: जागरूकता वाहन रैली का शुभारंभ, 98000 तक आर्थिक सहायता
Aug 18, 2026, 3:54:00 PM
इमरान खान को जेल से अस्पताल में ले जाया जाए: पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट
इमरान खान को जेल से अस्पताल में ले जाया जाए: पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट
Aug 18, 2026, 3:47:00 PM
राज्य में 18 आइपीएस का तबादला, बदले गये सिवान और आरा के एसपी
राज्य में 18 आइपीएस का तबादला, बदले गये सिवान और आरा के एसपी
Aug 18, 2026, 3:38:00 PM
पटना को मिलने जा रहा नया IG, मनोज कुमार को मिलेगी कमान, विकास वैभव पर बड़ा फैसला
पटना को मिलने जा रहा नया IG, मनोज कुमार को मिलेगी कमान, विकास वैभव पर बड़ा फैसला
Aug 18, 2026, 3:29:00 PM
'बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था' तेजस्वी यादव पर गजब भड़के जीतन राम मांझी, लालू-राबड़ी को दे देंगें श्रद्धांजलि
'बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था' तेजस्वी यादव पर गजब भड़के जीतन राम मांझी, लालू-राबड़ी को दे देंगें श्रद्धांजलि
Aug 18, 2026, 3:08:00 PM
पूरे राज्य में लागू होगी वर्चुअल सुनवाई की सुविधा, ऐसा करने वाला पहला राज्य बनेगा बिहार
पूरे राज्य में लागू होगी वर्चुअल सुनवाई की सुविधा, ऐसा करने वाला पहला राज्य बनेगा बिहार
Aug 18, 2026, 2:57:00 PM
राज्यपाल से मिले शिक्षा मंत्री, शिक्षा को सशक्त बनाने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा
राज्यपाल से मिले शिक्षा मंत्री, शिक्षा को सशक्त बनाने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा
Aug 18, 2026, 2:53:00 PM