इमरान खान को जेल से अस्पताल में ले जाया जाए: पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के संबंध में बडा आदेश दिया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल से अस्पताल ले जाया जाए।

इमरान खान को जेल से अस्पताल में ले जाया जाए: पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के संबंध में बडा आदेश दिया है। कोर्ट ने आदेश दिया है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को जेल से अस्पताल ले जाया जाए। इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ ने इस आदेश के बारे में जानकारी दी है। वहीं अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स के अनुसार सुप्रीम कोर्ट की तरफ से यह आदेश इमरान खान के परिवार और उनकी पार्टी की बार-बार की गई उन मांगों के बाद आया है, जिनमें उनकी सेहत को लेकर चिंता जताते हुए उन्हें अस्पताल में इलाज दिलाने की बात कही गई थी। इमरान के बेटों ने उनकी बिगड़ती सेहत को लेकर कई बार चिंता जताई थी। वहीं उनके वकीलों का कहना था कि जेल में रहने के दौरान उनकी दाईं आंख की रोशनी काफी कम हो गई है।

ज्ञात हो कि इमरान खान अगस्त 2023 से कई मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद से जेल में हैं। हालांकि इमरान का कहना है कि उनपर लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट की माने तो पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और पाकिस्तानी सेना के प्रमुख असीम मुनीर के लिए बहुत बड़ा झटका है। इन दोनों से ही इमरान खान के रिश्ते छत्तीस के माने जाते हैं। 

वहीं यह खबर भी है कि पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट को सोमवार को जेल अधिकारियों ने बताया कि जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की आंखों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है।  उनकी दृष्टि लगभग सामान्य है। बता दें कि इससे चंद रोज पहले ही एक पाकिस्तानी पत्रकार ने इमरान खान के जीवन को लेकर बडा दावा किया था। जिसके बाद से सनसनी फैल गयी थी।

Trending News

वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
Oct 13, 2026, 11:08:00 PM
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
Oct 13, 2026, 10:44:00 PM
गोपालगंज: बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
गोपालगंज: बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
Oct 13, 2026, 10:10:00 PM
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
Oct 13, 2026, 8:02:00 PM
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
Oct 13, 2026, 7:59:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
Oct 13, 2026, 7:52:00 PM
 दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
Oct 13, 2026, 7:51:00 PM
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
Oct 13, 2026, 7:42:00 PM
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
Oct 13, 2026, 7:32:00 PM
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
Oct 13, 2026, 7:25:00 PM