राज्य में 18 आइपीएस का तबादला, बदले गये सिवान और आरा के एसपी

सम्राट चौधरी की सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सोमवार की देर रात वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब 18 आईपीएस का तबादला कर दिया गया है।

राज्य में 18 आइपीएस का तबादला, बदले गये सिवान और आरा के एसपी

सम्राट चौधरी की सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। सोमवार की देर रात वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के तबादले के बाद अब 18 आईपीएस का तबादला कर दिया गया है। खास बात यह की अलग-अलग कार्यों को लेकर के चर्चा में रहे सिवान और आरा के एसपी का भी तबादला कर दिया गया है। गृह विभाग की तरफ से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

जारी अधिसूचना के अनुसार पुलिस उपमहानिरीक्षक वितंतु एवं तकनीकी सेवाएं, अनिल कुमार अब पुलिस उपमहानिरीक्षक मध्य निषेध एवं एएनटीएफ, पटना होंगे। जबकि निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस उपमहानिरीक्षक मृत्युंजय कुमार चौधरी, अब पुलिस ऑफ महानिरीक्षक सिविल डिफेंस होंगे। मानवाधिकार के पुलिस उपमहानिरीक्षक राजीव रंजन 2 अब विशेष निगरानी इकाई के पुलिस उपमहानिरीक्षक होंगे। जबकि अब तक मद्य निषेध एवं एएनटीएफ के पुलिस महानिरीक्षक रहे अजय कुमार पांडे अब पुलिस उपमहानिरीक्षक वितंतु एवं तकनीकी सेवाएं होंगे। वीकर सेक्शन एवं महिला कोषांग के पुलिस उपमहानिरीक्षक आमिर जावेद को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में पुलिस उपमहानिरीक्षक बनाया गया है। जबकि इआर एसएसके एसपी मिथिलेश कुमार अब बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 9 जमालपुर के समादेष्टा होंगे। 

विधिक मामले एवं नियम के पुलिस उपमहानिरीक्षक सुशील कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक मानवाधिकार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। जबकि एटीएस के एसपी हृदय कांत अब नालंदा के एसपी होंगे। साइबर अनुसंधान एवं अभियान आर्थिक अपराध ईकाई के एसपी राजेश कुमार को एसपी मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो का एसपी बनाया गया है। वही स्पेशल ब्रांच के एसपी मनीष कुमार अब विशेष निगरानी इकाई के एसपी होंगे। सारण के एसपी विनीत कुमार को एटीएस में एसपी बनाया गया है। जबकि सिवान के एसपी पूरण कुमार झा को वेटिंग में रखा गया है। 

अपराध अनुसंधान विभाग के पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल अब विशेष निगरानी इकाई के एसपी होंगे। वहीं रोहतास के एसपी रोशन कुमार अब सारण के एसएसपी होंगे। बिहार पुलिस मुख्यालय में कार्मिक वन के एसपी अवधेश दीक्षित अब भोजपुर के एसपी होंगे। वहीं अब तक नालंदा के एसपी रहे भारत सोनी अब सिवान के एसपी होंगे। भोजपुर के एसपी रहे मिस्टर राज अब रोहतास के एसपी होंगे। जबकि बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 9 जमालपुर की समादेष्टा गरिमा, अब एसपी वीकर सेक्शन एवं महिला कोषांग, अपराध अनुसंधान विभाग, पटना होंगी।

Trending News

50 लाख से अधिक की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
50 लाख से अधिक की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Aug 18, 2026, 4:57:00 PM
BPSC TRE-4 का विज्ञापन जारी, एक सितंबर से ऑनलाइन आवेदन
BPSC TRE-4 का विज्ञापन जारी, एक सितंबर से ऑनलाइन आवेदन
Aug 18, 2026, 4:31:00 PM
विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने, समयबद्ध समाधान के लिए है विद्यार्थी सहयोग पोर्टल: सीएम
विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने, समयबद्ध समाधान के लिए है विद्यार्थी सहयोग पोर्टल: सीएम
Aug 18, 2026, 4:18:00 PM
 बिजली बिल में गड़बड़ी ? 17-22 अगस्त तक अपने सेक्शन ऑफिस में कराएं समाधान
बिजली बिल में गड़बड़ी ? 17-22 अगस्त तक अपने सेक्शन ऑफिस में कराएं समाधान
Aug 18, 2026, 4:13:00 PM
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: जागरूकता वाहन रैली का शुभारंभ, 98000 तक आर्थिक सहायता
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: जागरूकता वाहन रैली का शुभारंभ, 98000 तक आर्थिक सहायता
Aug 18, 2026, 3:54:00 PM
इमरान खान को जेल से अस्पताल में ले जाया जाए: पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट
इमरान खान को जेल से अस्पताल में ले जाया जाए: पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट
Aug 18, 2026, 3:47:00 PM
राज्य में 18 आइपीएस का तबादला, बदले गये सिवान और आरा के एसपी
राज्य में 18 आइपीएस का तबादला, बदले गये सिवान और आरा के एसपी
Aug 18, 2026, 3:38:00 PM
पटना को मिलने जा रहा नया IG, मनोज कुमार को मिलेगी कमान, विकास वैभव पर बड़ा फैसला
पटना को मिलने जा रहा नया IG, मनोज कुमार को मिलेगी कमान, विकास वैभव पर बड़ा फैसला
Aug 18, 2026, 3:29:00 PM
'बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था' तेजस्वी यादव पर गजब भड़के जीतन राम मांझी, लालू-राबड़ी को दे देंगें श्रद्धांजलि
'बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था' तेजस्वी यादव पर गजब भड़के जीतन राम मांझी, लालू-राबड़ी को दे देंगें श्रद्धांजलि
Aug 18, 2026, 3:08:00 PM
पूरे राज्य में लागू होगी वर्चुअल सुनवाई की सुविधा, ऐसा करने वाला पहला राज्य बनेगा बिहार
पूरे राज्य में लागू होगी वर्चुअल सुनवाई की सुविधा, ऐसा करने वाला पहला राज्य बनेगा बिहार
Aug 18, 2026, 2:57:00 PM