50 लाख से अधिक की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

जहानाबाद में विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है।

50 लाख से अधिक की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

जहानाबाद: बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू कराने को लेकर उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को जहानाबाद में विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। बरामद शराब की कीमत 50 लाख रुपये से अधिक आंकी जा रही है। कार्रवाई के दौरान राजस्थान के रहने वाले दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है।

उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के अधीक्षक दिलीप कुमार पाठक को गुप्त सूचना मिली थी कि हरियाणा से एक ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब लादकर पटना की ओर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर विभाग की टीम ने गया-पटना मुख्य मार्ग पर उमता धरणई के समीप वाहन जांच शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान ट्रक के अंदर बनाए गए गुप्त तहखाने (स्पेशल कंपार्टमेंट) का पता चला। इस तहखाने में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई थी। विभाग की टीम ने ट्रक को जब्त कर उसे उत्पाद थाना परिसर में लाया, जहां शराब की बोतलों की गिनती और जब्ती की प्रक्रिया की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार बरामद शराब की पूरी खेप विदेशी शराब की है और इसकी कीमत 50 लाख रुपये से अधिक होने का अनुमान है।

कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक प्रवीण सिंह और उसके सहयोगी राजेश कुमार मीणा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों राजस्थान के रहने वाले बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक पूछताछ में चालक ने बताया कि उसे हरियाणा से पटना तक ट्रक पहुंचाने के लिए करीब 20 हजार रुपये देने की बात कही गई थी। उसने ट्रक में शराब छिपाए जाने की जानकारी होने से इनकार किया है।

फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग की टीम शराब की खेप के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज का पता लगाने में जुटी है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। विभाग द्वारा मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
Aug 18, 2026, 5:43:00 PM
50 लाख से अधिक की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
50 लाख से अधिक की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Aug 18, 2026, 4:57:00 PM
BPSC TRE-4 का विज्ञापन जारी, एक सितंबर से ऑनलाइन आवेदन
BPSC TRE-4 का विज्ञापन जारी, एक सितंबर से ऑनलाइन आवेदन
Aug 18, 2026, 4:31:00 PM
विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने, समयबद्ध समाधान के लिए है विद्यार्थी सहयोग पोर्टल: सीएम
विद्यार्थियों की समस्याओं को सुनने, समयबद्ध समाधान के लिए है विद्यार्थी सहयोग पोर्टल: सीएम
Aug 18, 2026, 4:18:00 PM
 बिजली बिल में गड़बड़ी ? 17-22 अगस्त तक अपने सेक्शन ऑफिस में कराएं समाधान
बिजली बिल में गड़बड़ी ? 17-22 अगस्त तक अपने सेक्शन ऑफिस में कराएं समाधान
Aug 18, 2026, 4:13:00 PM
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: जागरूकता वाहन रैली का शुभारंभ, 98000 तक आर्थिक सहायता
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: जागरूकता वाहन रैली का शुभारंभ, 98000 तक आर्थिक सहायता
Aug 18, 2026, 3:54:00 PM
इमरान खान को जेल से अस्पताल में ले जाया जाए: पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट
इमरान खान को जेल से अस्पताल में ले जाया जाए: पाकिस्तान का सुप्रीम कोर्ट
Aug 18, 2026, 3:47:00 PM
राज्य में 18 आइपीएस का तबादला, बदले गये सिवान और आरा के एसपी
राज्य में 18 आइपीएस का तबादला, बदले गये सिवान और आरा के एसपी
Aug 18, 2026, 3:38:00 PM
पटना को मिलने जा रहा नया IG, मनोज कुमार को मिलेगी कमान, विकास वैभव पर बड़ा फैसला
पटना को मिलने जा रहा नया IG, मनोज कुमार को मिलेगी कमान, विकास वैभव पर बड़ा फैसला
Aug 18, 2026, 3:29:00 PM
'बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था' तेजस्वी यादव पर गजब भड़के जीतन राम मांझी, लालू-राबड़ी को दे देंगें श्रद्धांजलि
'बाबू साहब का रात वाला उतरा नहीं था' तेजस्वी यादव पर गजब भड़के जीतन राम मांझी, लालू-राबड़ी को दे देंगें श्रद्धांजलि
Aug 18, 2026, 3:08:00 PM