पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

समस्तीपुर। मोहनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार, जिंदा कारतूस और गांजा के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और गांजा के साथ तीन गिरफ्तार

समस्तीपुर। मोहनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हथियार, जिंदा कारतूस और गांजा के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन, दो जिंदा कारतूस, करीब 1.027 किलोग्राम गांजा, दो मोबाइल फोन और एक चाकू बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक 17 अगस्त 2026 की रात करीब 9:40 बजे मोहनपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि गोलू कुमार अपने सहयोगियों के साथ हथियार और गांजा की तस्करी के साथ किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के निर्देश पर डीआईयू, एसटीएफ एवं स्थानीय थाना की संयुक्त टीम गठित की गई।

गठित टीम ने मनियर गांव स्थित गोलू कुमार के घर पर छापेमारी की। इस दौरान भागने का प्रयास कर रहे गोलू कुमार को पुलिस ने पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर महम्मदीपुर स्थित मदन पंडित के बगीचे से अमन कुमार उर्फ रॉट विलर और राजतिलक को भी पकड़ा गया।

पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान अमन कुमार उर्फ रॉट विलर के पास से प्लास्टिक के गोल थैले में करीब 1.027 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। वहीं राजतिलक की तलाशी में उसकी कमर से एक देशी पिस्टल, एक मैगजीन और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके बाद तीनों आरोपितों को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपितों ने अन्य सहयोगियों के साथ गिरोह बनाकर गांजा के कारोबार और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से एकत्रित होने की बात स्वीकार की है। मामले में शामिल अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। 

समस्तीपुर से संतोष कुमार ठाकुर  की रिपोर्ट 

Trending News

आईटीआई में छात्राओं के लिए बढ़ेगी सुविधाएं, सभी सरकारी संस्थानों में लगेंगे सोलर पैनल
आईटीआई में छात्राओं के लिए बढ़ेगी सुविधाएं, सभी सरकारी संस्थानों में लगेंगे सोलर पैनल
Aug 18, 2026, 7:01:00 PM
मिड डे मील खाने से 18 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, सब्जी में नमक की जगह सर्फ डाल दिया
मिड डे मील खाने से 18 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, सब्जी में नमक की जगह सर्फ डाल दिया
Aug 18, 2026, 6:56:00 PM
राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी पूरी, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
राज्य में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को धरातल पर उतारने की तैयारी पूरी, अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
Aug 18, 2026, 6:54:00 PM
कृषि अनुसंधान को खेत तक पहुँचाकर किसानों की आय बढ़ाना हमारी प्राथमिकता: मंत्री
कृषि अनुसंधान को खेत तक पहुँचाकर किसानों की आय बढ़ाना हमारी प्राथमिकता: मंत्री
Aug 18, 2026, 6:43:00 PM
सुगौली अंबेडकर छात्रावास में भोजन को लेकर छात्रों का हंगामा, एसडीओ ने की कार्रवाई
सुगौली अंबेडकर छात्रावास में भोजन को लेकर छात्रों का हंगामा, एसडीओ ने की कार्रवाई
Aug 18, 2026, 6:36:00 PM
अपराध समीक्षा बैठक में एसपी के सख्त निर्देश, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर जोर
अपराध समीक्षा बैठक में एसपी के सख्त निर्देश, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन पर जोर
Aug 18, 2026, 6:32:00 PM
 बकरे का अनोखा जन्मदिन, केक काटकर हुई हनुमान आराधना, भंडारे का भी आयोजन
बकरे का अनोखा जन्मदिन, केक काटकर हुई हनुमान आराधना, भंडारे का भी आयोजन
Aug 18, 2026, 6:18:00 PM
19 अगस्त को बिहार में होगा अब तक के सबसे बड़े रोजगार मेले का आयोजन
19 अगस्त को बिहार में होगा अब तक के सबसे बड़े रोजगार मेले का आयोजन
Aug 18, 2026, 6:17:00 PM
'तेजस्वी जी ट्विटर का खेल बंद कीजिए, वो दिन भूल गए' ? AK-47 मामले पर खूब बरसीं बीजेपी की शेरनी
'तेजस्वी जी ट्विटर का खेल बंद कीजिए, वो दिन भूल गए' ? AK-47 मामले पर खूब बरसीं बीजेपी की शेरनी
Aug 18, 2026, 6:04:00 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार और गांजा के साथ तीन गिरफ्तार
Aug 18, 2026, 5:43:00 PM